Tiger Stone: व्यक्ति के जीवन में रत्नों का अहम स्थान मायने रखता है। रत्न शास्त्र के अनुसार, कुछ रत्न ऐसे होते हैं, जिन्हें धारण करने से व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य जाग जाता है, लेकिन कुछ ऐसे भी रत्न होते हैं, जिन्हें धारण करने से व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है।
रत्न शास्त्र के अनुसार, टाइगर रत्न कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी है। इसे धारण करने से व्यक्ति के जीवन से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। साथ ही शरीर, मन और आत्मा के लिए कई प्रकार के लाभ प्रदान करता है तो आज इस खबर में जानेंगे कि टाइगर रत्न किन-किन राशियों को धारण करना चाहिए। साथ ही इस रत्न को धारण करने के फायदे क्या हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़ें- बेहद चालाक व बुद्धिमान होते हैं ये 3 राशि के लोग
इन राशियों के लिए शुभ है टाइगर रत्न
रत्न शास्त्र के अनुसार, टाइगर रत्न बेहद चमत्कारी और लाभकारी रत्न है। इस रत्न को कारण करने से जातक अपने करियर में सफलता प्राप्त करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, टाइगर रत्न मकर और सिंह राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है।
शास्त्र के अनुसार, टाइगर रत्न धारण करने से सिंह और मकर राशि के जातकों के अंदर लीडरशिप की भावना आने लगती हैं। साथ ही इन राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह और मकर राशि के अलावा मेष, मिथुन और कर्क राशि के जातक भी टाइगर रत्न धारण कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 9 राशि वालों का सूर्य देव की कृपा से होगा भाग्योदय! एक उपाय से चमक उठेगी किस्मत
टाइगर रत्न धारण करने के लाभ
रत्न शास्त्र के अनुसार, जो जातक टाइगर रत्न धारण करते हैं, उनके जीवन से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। साथ ही जातक का ध्यान केंद्रित रहता है। जातक के अंदर आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान में वृद्धि होती है। यह रत्न जातक के अंदर आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है। साथ ही आत्मा और शरीर के लिए कई तरह के लाभ भी प्रदान करता है।
यह भी पढ़ें- विष्णु पुराण से बताई गई है जीवन में सफल होने के 3 उपाय, अपनाकर हो जाएंगे खुशहाल
दूर करता है शारीरिक समस्या
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो जातक टाइगर रत्न धारण करते हैं, उन्हें शारीरिक समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही पाचन तंत्र में सुधार आता है।
दूर होती है नकारात्मक ऊर्जाएं
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, टाइगर रत्न धारण करने से बुरी शक्तियां और नकारात्मक ऊर्जाएं खत्म हो जाती है। साथ ही मानसिक स्थिति को ठीक करता है और तो और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाता रहता है।
यह भी पढ़ें- शमी के पेड़ के बेहद कारगर है ये 3 उपाय, पूजा करने से मिलता है सफलता का वरदान
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 hr agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
20 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines