Shani Margi 2023: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि देव को न्याय और दंड के देवता माना गया है। शनिदेव 04 नवंबर 2023 दिन शनिवार को सीधा चाल चलने वाले हैं। शनिदेव के सीधा चाल चलने से कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। शनिदेव इन राशियों पर शुभ फल प्रदान करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अभी शनिदेव वक्री अवस्था में हैं। शास्त्र के अनुसार, 17 जून 2023 दिन शनिवार को शनिदेव अपनी राशि कुंभ में वक्री हुए थें। अब शनिदेव अपनी राशि में वक्री अवस्था में 140 दिन रहने के बाद 04 नवंबर 2023 को सीधा चाल चलने वाले हैं।
शनिदेव 04 नवंबर 2023 दिन शनिवार को दोपहर 12:31 मिनट पर सीधा चाल चलेंगे। शनि के मार्गी होने से कई राशियों पर शनिदेव पर बहुत ही अच्छा प्रभाव पड़ने वाला है। इनके मार्गी होने से कई राशियों को कारोबार, धन और नौकरी में उन्नति होगा। शास्त्र के अनुसार, 04 नवंबर 2023 को शनि के सीधा चाल चलने से कई राशियों में शुभ योग और राजयोग का निर्माण होने वाला है। तो आइए विस्तार से जानते हैं किन राशियों को लाभ मिलने वाली है।
शनि के मार्गी से इन 4 राशियों को मिलेगा लाभ
वृषभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि के मार्गी होने से वृषभ राशि के जातकों पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है। वृषभ राशि में शनि दसवें भाव में मार्गी होंगे जिससे आर्थिक लाभ होने वाला है। इसके साथ ही जो जातक नौकरी या कारोबार कर रहे हैं, उनकी कारोबार और नौकरी में अचानक धन लाभ होगा। शनि के मार्गी से जातक को कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- 2024 Lucky Zodiac: इन राशि वालों के लिए बेहद शुभ है 2024, शनि की कृपा से होगा अकूत धन लाभ!
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि के मार्गी होने से शुभ दिन शुरू हो जाएंगे। क्योंकि, सिंह राशि के जातक की कुंडली में शनि सप्तम भाव में मार्गी होंगे। जिससे जातक की कुंडली में शश राजयोग का निर्माण हो सकता है। कुंडली में शश राजयोग होने से जातक को आर्थिक धन का लाभ होगा। इसके साथ ही शनि देव की कृपा आपके वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शनि की मार्गी धन के लिए बहुत ही शुभ होंगे। जातक की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। जातक के जीवन में चल रही सारी परेशानियां खत्म हो जाएगी। इसके साथ ही आपको किसी भी कार्य में सफलता हाथ लगेगी।
कुंभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना बहुत लाभदायक रहने वाला है। इस राशि के जातकों की कुंडली में शश राजयोग का निर्माण होगा। जिससे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगा। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनको कारोबार में दोगुने की मुनाफा हो सकता है। जातक भौतिक सुख को प्रदान करेंगा।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
12 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines