2024 Lucky Zodiac: इन राशि वालों के लिए बेहद शुभ है 2024, शनि की कृपा से होगा अकूत धन लाभ!

2024 Lucky Zodiac
विज्ञापन

2024 Lucky Zodiac: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2024 कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ है। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 2024 में शनि का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। साथ ही नए साल में ग्रहों की शुभ दशा से कुछ राशियों को लाभ होगा। वैसे तो साल 2024 में ग्रहों के शुभ प्रभाव से कई राशियों को प्राप्त होगा, लेकिन कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिलेगा। इन राशियों को नौकरी-व्यापार में जबरदस्त तरक्की के प्रबल योग हैं। आर्थिक और सेहत की दृष्टि से भी साल 2024 बेहद खास रहेगा। आइए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जानते हैं कि साल 2024 में शनि की कृपा से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

वृष राशि

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2024 वृष राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ है। नए साल में व्यापार और नौकरी में जमकर तरक्की करेंगे। इसके साथ ही 2024 में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। जो लोग विवाह के योग्य हैं उन्हें इसके लिए प्रस्ताव मिलेगा। नए साल 2023 में अमूमन सारे रुके हुए कार्य बनते नजर आएंगे। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों के लिए 2024 बेहद लकी साबित होगा। शादीशुदा लाइफ में खुशहाली देखने को मिलेगी। कुल मिलाकर आने वाला नया साल 2024 वृष राशि के लिए बेहतरीन साबित होगा।

विज्ञापन

मकर राशि

साल 2024 का मूलांक 8 है, जो कि शनि देव से संबंधित है। शनि देव मकर राशि के स्वामी हैं। ऐसे में नए साल 2024 में इस राशि पर शनि देव की विशेष कृपा रहने वाली है। शनि देव की कृपा से इस राशि के जातकों का भाग्योदय होगा। साल 2024 में मकर राशि वालों को बिजनेस और व्यापार से जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। साथ ही नौकरी और व्यापार में खूब तरक्की देखने को मिलेगी। इसके अलावा सेहत, वैवाहिक जीवन,लव लाइफ के लिए भी साल 2024 लकी माना जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर नया साल 2024 मकर राशि वालों के लिए उन्नति कारक है।

तुला राशि

तुला राशि का शनि देव से खास संबंध है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, साल 2024 शनि का बताया जा रहा है। ऐसे में 2024 में शनि देव इस राशि पर मेहरबान रहेंगे। इसके साथ ही बिजनेस में रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। जिससे सभी कार्य संपन्न हो जाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी नया साल तुला राशि वालों के लिए शुभ है। 2024 कारोबार को लेकर भी शुभ है। दरअसल नए साल 2024 में कारोबार में खूब आर्थिक तरक्की होगी। पैतृक संपत्ति का जबरदस्त लाभ मिल सकता है। दांपत्यजीवन और लव लाइफ के लिए भी 2024 तुला राशि वालों के लिए अत्यंत मंगलकारी है। इसके अलावा नई नौकरी के लिए ऑफर मिल सकता है।

विज्ञापन

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए नए साल 2024 नई उम्मीद लेकर आ रहा है। दरअसल साल 2024 में शनि देव इस राशि पर अपनी कृपा दृष्टि रखेंगे। जिसके परिणामस्वरूप नौकरी और व्यापार में खूब आर्थिक तरक्की होगी। जमीन-जायदाद के कार्यों से आर्थिक लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति से खूब धन कमाएंगे। नए साल में वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। नए कार्यों में निवेश को लेकर भी नया साल शुभ है। कुल मिलाकर बिजनेस मैन और नौकरी करने वालों के लिए 2024 लकी साबित होगा। इसके साथ ही जो लोग लंबे समय से सरकारी नौकरी की तलाश में थे, उन्हें खुशखबरी मिलेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ