इन तारीखों में जन्मे लोगों को नहीं पहनना चाहिए सोना, धन और सम्मान पड़ सकता है खोना

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार हर अंक का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। इस कारण महीने की कुछ तारीखों को जन्मे लोगों के लिए सोना पहनना शुभ नहीं माना गया है। माना जाता है कि ये लोग अगर सोना पहनते हैं तो उससे नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं कि वे कौन से लोग हैं, जिनको सोना नहीं पहनना चाहिए।

numerology
विज्ञापन

Numerology: ज्योतिष में सोने को बृहस्पति ग्रह से जुड़ा माना जाता है, जो पैसा, समझदारी और खुशहाली का प्रतीक है। वहीं, महीने की कुछ तारीखों में जन्मे लोगों को इसे नहीं पहनना चाहिए। ऐसा इस कारण है कि अंक ज्योतिष के अनुसार हर अंक का किसी न किसी ग्रह से खास संबंध होता है। आप महीने की जिस भी तारीख को जन्म लेते हैं वह आपका मूलांक होता है। अगर आपके जन्म की तारीख दो अंकों की है तो उन अंकों का योग आपका मूलांक होगा।

उदाहरण के लिए जिनका जन्म महीने की 1 से लेकर 9 तारीख के बीच होता है उनका मूलांक वहीं अंक होगा। वहीं, जिन लोगों का जन्म महीने की 10 से लेकर 31 तारीख के बीच होता है तो उनका मूलांक तारीख के अंकों का योग होता है। जैसे 23 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक (2+3=5) (5) होगा। अंकों का योग भी दो अंक में आए जैसे 29 तारीख को जन्मे लोग तो (2+9= 11) (1+1=2) मतलब ऐसे व्यक्ति का मूलांक (2) होगा।

Advertisment

बृहस्पति से नहीं होता है अच्छा संबंध

सोना बृहस्पति ग्रह का प्रतीक होता है, ऐसे में जिस भी ग्रह का बृहस्पति के साथ अच्छा तालमेल नहीं होता है। उस ग्रह के अंक वाले लोगों को सोना पहनने से बचना चाहिए। ऐसे लोग अगर सोना पहनते हैं तो दिमागी तनाव, पैसों का नुकसान, सेहत की दिक्कत या रिश्तों में परेशानी हो सकती है। आइए, जानते हैं कि किन तारीखों में जन्मे लोगों को सोना नहीं पहनना चाहिए और इसके लिए क्या उपाय करें।

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख में जन्मे लोग)

मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा हैं। चंद्रमा और बृहस्पति का रिश्ता बीच का होता है, लेकिन अगर कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो या शनि, राहु जैसे ग्रहों का असर हो, तो सोना पहनना नुकसान कर सकता है। इन तारीखों में जन्मे लोगों को सोना पहनने से मन बेचैन हो सकता है, रिश्तों में गलतफहमी हो सकती है या दिमागी तनाव बढ़ सकता है। पेट संबंधी दिक्कत, जैसे गैस या अपच भी हो सकती है।

उपाय- सुबह भगवान शिव को दूध और पानी चढ़ाएं। चांदी की अंगूठी या चेन पहनें, ये चंद्रमा को ताकत देता है।

विज्ञापन

मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख में जन्मे लोग)

मूलांक 6 के स्वामी शुक्र हैं। ज्योतिष में शुक्र और बृहस्पति का रिश्ता अच्छा नहीं माना जाता है। अगर कुंडली में शुक्र कमजोर हो या बृहस्पति के साथ खराब योग बन रहा हो, तो सोना पहनने से जॉब या बिजनेस में दिक्कत, रिश्तों में तनाव या पैसे का नुकसान हो सकता है। इन तारीखों में जन्मे लोगों को सोना पहनने से स्किन प्रॉब्लम या थकान हो सकती है।

उपाय- मां लक्ष्मी की पूजा करें और ‘ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ का 11 बार जाप करें। चांदी या हीरे का छोटा गहना पहनें।

विज्ञापन

मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख में जन्मे लोग)

मूलांक 8 के स्वामी शनिदेव हैं, जो बृहस्पति के शत्रु माने जाते हैं। इन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए सोना पहनना जॉब में रुकावट, सेहत में हड्डियों या जोड़ों का दर्द, या पैसे की तंगी ला सकता है। अगर कुंडली में शनि कमजोर हो या बृहस्पति के साथ खराब पोजीशन में हो, तो सोना पहनने से दिमागी तनाव बढ़ सकता है।

उपाय- शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं और ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ 11 बार जाप करें। काले तिल या तेल दान करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ