Tantra Mantra: कई बार किन्हीं कारणों से घर में भूत, प्रेत जैसी नेगेटिव शक्तियों का वास हो जाता है। ऐसे घरों में रहना और उन्हें बेचना बहुत मुश्किल हो जाता है। शास्त्रों में कुछ ऐसे लक्षण बताए गए हैं जिनके जरिए आप जान सकते हैं कि किसी स्थान पर कोई प्रेत शक्ति तो विद्यमान नहीं है। आप इन तरीकों का प्रयोग नया घर खरीदते समय कर सकते हैं। अथवा अभी जिस घर में रह रहे हैं, वहां भी इनके प्रयोग से नेगेटिव शक्तियों के बारे में जान सकते हैं। जानिए इन लक्षणों के बारे में
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: आज शाम करें ये एक उपाय, रातोंरात बदल जाएगा भाग्य
ये लक्षण बताते हैं प्रेत बाधा के बारे में (Tantra Mantra)
- किसी मकान में रहने वाले परिवार में बहुत ज्यादा क्लेश और झगड़ों का होना प्रेत बाधा की निशानी माना जाता है।
- आप जब भी कोई मांगलिक कार्य या पूजा-पाठ जैसे धार्मिक आयोजन करना चाहते हैं तो इसमें नित नई बाधाएं आने लगती हैं।
- घर में सही आरती के समय पूजा के दीपक का अचानक ही बुझ जाना भी प्रेत होने का संकेत है।
- मकान में अचानक ही तेज बदबू या खुशबू का आना और फिर अचानक ही बंद भी हो जाना प्रेत बाधा का संकेत हो सकता है।
- परिवार का कोई एक सदस्य या सभी सदस्य लगातार बीमार रहते हों, डॉक्टर से दवा लेने के बाद भी फायदा न हों।
- अक्सर दूध गर्म करते समय उफन जाना भी प्रेत बाधा का लक्षण बताया गया है।
- घर में पैसा आए लेकिन वो उतनी ही तेजी से खर्च भी हो जाए, खूब पैसा होने के बाद भी आर्थिक तंगी बनी रहें।
- घर की चारदीवारी में अचानक ही छिपकली, कबूतर, तोते आदि जीवों का मरना, अथवा उनके मृत शरीर मिलना।
यह भी पढ़ें: Amavasya Ke Upay: आज अमावस्या पर इन उपायों को करते ही मिट जाएंगे सब कष्ट
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
8 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines