---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Tantra Mantra: इन 3 तरीकों के जरिए आप भी कर सकते हैं मृतात्मा से बात

Tantra Mantra: व्यक्ति में अनंतकाल से ही मृत्यु के बाद के जीवन के बारे में जानने की जिज्ञासा रही है। मृतात्माओं से बातचीत के लिए कई प्रयोग भी किए गए हैं। तंत्र-मंत्र सहित कई अन्य उपाय भी किए गए हैं। इनमें से कुछ चीजें इतनी अधिक उपयुक्त और सटीक होती हैं कि उनकी मदद से […]

---विज्ञापन---

Tantra Mantra: व्यक्ति में अनंतकाल से ही मृत्यु के बाद के जीवन के बारे में जानने की जिज्ञासा रही है। मृतात्माओं से बातचीत के लिए कई प्रयोग भी किए गए हैं। तंत्र-मंत्र सहित कई अन्य उपाय भी किए गए हैं। इनमें से कुछ चीजें इतनी अधिक उपयुक्त और सटीक होती हैं कि उनकी मदद से आप किसी भी मृतात्मा से बात कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए कुछ नियमों की पालना करना भी अनिवार्य है। जानिए इन उपायों के बारे में

यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं करते हनुमानचालिसा के पाठ में ये गलती, वर्ना हो जाएंगे बर्बाद

---विज्ञापन---

इस तरह कर सकते हैं मृतात्मा से बात

प्लेनचिट के माध्यम से

इस प्रयोग में एक प्लेन पेपर पर A से Z तक के अक्षर तथा 0 से 9 तक के अंक एक गोलाकार आकार में लिखे गए होते हैं। मृतात्मा से बात करने का इच्छुक व्यक्ति एक उल्टी कटोरी पर अपने सीधे हाथ की तर्जनी उंगली रखता है। इसके बाद वह मन ही मन भगवान से प्रार्थना करते हुए किसी परिचित आत्मा का आह्वान करता है। जैसे ही आत्मा वहां आती है, कटोरी स्वतः ही चलने लगती है और पूछे गए प्रश्न का सही उत्तर देने लगती है।

सम्मोहन के द्वारा

कुछ लोग सम्मोहन या हिप्नोटिज्म के माध्यम से भी आत्माओं से बात करने का दावा करते हैं। इसके लिए किसी योग्य मीडियम को एक कुर्सी पर बैठाकर सम्मोहित किया जाता है। इसके बाद उस व्यक्ति में आत्मा का आह्वान किया जाता है और उससे प्रश्न पूछे जाते हैं। जब तक वह व्यक्ति सम्मोहन में रहता है, आत्मा उसके माध्यम से बात करती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Tantra Mantra आज कर लेंगे ये उपाय तो पलक झपकते दूर होगी हर मुश्किल

मंत्रों के द्वारा

मंत्रों के द्वारा भी मृतात्माओं का आह्वान किया जाता है। हालांकि यह तरीका अत्यन्त सटीक लेकिन बहुत खतरनाक है। इस विधि के द्वारा किसी भी मृतात्मा को आने के लिए विवश किया जा सकता है, उन्हें कंट्रोल कर उनसे मनचाहा कार्य करवाया जा सकता है। इस प्रकार के मंत्रों का उपयोग किसी योग्य गुरु की उपस्थिति में ही करना चाहिए, अन्यथा नुकसान भी हो सकता है।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jun 27, 2023 03:01 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola