Tantra Mantra: बच्चे मन के बड़े साफ और कोमल होते हैं। ऐसे में कई लोग उन्हें आसानी से तंत्र-मंत्र का शिकार बना लेते हैं। कई बार उन्हें बुरी नजर भी लग जाती हैं। ऐसे में वे बीमार हो जाते हैं और उनका खाना-पीना सब छूट जाता है। उनकी तबियत खराब रहने लगती है। इस स्थिति में कई लोग बच्चों को लेकर अलग-अलग जगहों पर भटकते रहते हैं।
यदि आधुनिक विज्ञान अथवा मेडिकल साइंस की बात करें तो नजर लगना जैसी कोई चीज नहीं होती है। हालांकि ज्योतिष के अनुसार ऐसा वास्तव में होता है। ज्योतिषाचार्य रामदास के अनुसार शास्त्रों में बुरी नजर उतारने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। जानिए इन उपायों के बारे में
यह भी पढ़ेंः पैसों की तंगी से हैं परेशान तो इन उपायों से दूर होगी मुश्किल, पैसे की होगी बारिश
ज्योतिष के इन उपायों से उतरेगी बुरी नजर (Tantra Mantra)
- अपने हाथ के मुट्ठी में नमक भरकर उसे बंद कर लें। अब जिस बच्चे को बुरी नजर लगी हैं, उसके सिर से पैर तक इस नमक वाली मुट्ठी को सात बार घुमाकर नमक को किसी गंदे स्थान पर बहा दें। वहां खूब सारा पानी डाल दें ताकि पूरा का पूरा नमक बह जाएं। इस उपाय को करते ही बच्चे की नजर उतरना शुरू हो जाती है।
- शनिवार के दिन बच्चे को हनुमानजी के मंदिर में लेकर जाएं। वहां पर बजरंग बली की प्रतिमा के कंधे से सिंदूर लेकर बच्चे के ललाट पर लगा दें। इससे बच्चे की बुरी नजर तुरंत ही दूर होगी, साथ ही अन्य सभी प्रकार की नेगेटिव शक्तियां भी बच्चे से दूर रहेंगी।
- जिस बच्चे को बुरी नजर लगी हो, उसके सिर पर से सात बार फिटकरी और पीली सरसों को लेकर सात बार घुमाएं। इसके बाद फिटकरी और पीली सरसों को जलते मिट्टी के चूल्हे में डाल दें। इस उपाय को एक ही दिन में तीन बार करना है। तीसरी बार होते ही बुरी नजर पूरी तरह से दूर हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: आप भी करें हनुमानचालिसा का यह उपाय, बजरंग बली सुनेंगे आपकी हर अर्जी
- यदि बच्चे को बुरी नजर लगी है और किसी भी उपाय से लाभ नहीं हो रहा है तो यह टोटका करें। मिट्टी का एक छोटा सा बर्तन लेकर उसमें लाल मिर्च, अजवाइन और पीली सरसों डाल कर जला दें। अब इस जलती हुई सामग्री सहित मिट्टी के पात्र को बच्चे के सिर पर फिराएं और बाहर कहीं फेंक दें। इससे तुरंत ही नजर दूर हो जाएगी।
- कई बार नजर लगने के कारण बच्चे दूध पीने में भी आनाकानी करने लगते हैं। इस स्थिति में कच्चा दूध लेकर उसे बच्चे के ऊपर से 7 बार फिराएं और किसी काले कुत्ते को पीने के लिए दे देवें। जैसे ही कुत्ता उपाय (Tantra Mantra) में काम लिए गए उस दूध को पिएगा, बच्चे की नजर उतर जाएगी।
- कई बार बच्चा मां का दूध भी नहीं पीता है। ऐसी स्थिति में इमली की तीन छोटी-छोटी डालियां लेकर उन्हें एक ओर से जलाएं। जलती हुई इन इमली की डलियों को दूसरे सिरे से पकड़ कर बच्चे के ऊपर 7 बार घुमा दें और पानी से बुझा दें। इससे भी तुरंत ही आराम मिलता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
22 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines