Swapna Vichar: मनोवैज्ञानिकों के अनुसार कई बार हम दिन भर में जो कुछ भी देखते हैं, सुनते हैं, सोचते हैं या अनुभव करते हैं, वह सपनों में दिखाई देता है। एक तरह से ये हमारे मन की दबी हुई इच्छाएं ही होती हैं जो निद्रावस्था में साकार रुप में दिखाई देती हैं।
हालांकि कई बार हमें सपनों में अलग-अलग जानवर दिखाई देते हैं। उस समय हम यह नहीं समझ पाते कि ऐसा क्यों हुआ है। ज्योतिष के अनुसार यदि सुबह के समय स्वप्न में जानवर दिखाई दें तो उन सपनों पर ध्यान देना चाहिए। यह आने वाले भविष्य का संकेत हो सकता है। आचार्य अनुपम जौली बता रहे हैं कि सपने में दिखने वाले अलग-अलग जानवर क्या बताते हैं।
यह भी पढ़ें: किसी भी देवता को चढ़ा दें यह पुष्प, तुरंत पूरी होगी हर मनोकामना
स्वप्न में जानवरों के दिखने पर होता है यह प्रभाव (Swapna Vichar)
स्वप्न में हाथी देखना
यदि सुबह के स्वप्न में आपको हाथी दिखाई दे तो इसे शुभ माना जाता है। स्वप्न में हाथी प्रसन्न हो तो निश्चित रूप से बहुत जल्दी भाग्य चमकने वाला होता है। अगर गर्भवती स्त्री देखें तो वह बहुत ही भाग्यशाली और उच्च कोटि की संतान को जन्म देती है।
स्वप्न में बंदर देखना
कई बार स्वप्न में बंदर भी दिखाई देते हैं। वैसे तो बंदरों को हनुमानजी का प्रतिरूप मान कर शुभ ही माना जाता है। फिर भी अगर बंदर क्रोधित अवस्था में दिखे तो मानना चाहिए कि आपका भाग्य आपसे रुठ सकता है, सावधान रहें। इसी प्रकार बंदर प्रसन्न हो, उछल-कूछ मचा रहा हो, या खेल रहा हो तो जल्दी भाग्य लाभ होता है।
यह भी पढ़ें: अगर सपने में दिखें हनुमानजी तो बहुत जल्द मिलेगी यह खुशखबरी
स्वप्न में शेर का दिखना
स्वप्न में शेर का दिखना व्यक्ति के राजयोग बनने की भविष्यवाणी करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा व्यक्ति बहुत जल्दी उच्च पद तथा प्रतिष्ठा प्राप्त करता है। उसे आर्थिक लाभ होता है और समाज में भी उसका मान-सम्मान बढ़ता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
6 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines