हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रात 2 बजे के बाद सपने में सांप और मोर की लड़ाई देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Swapna Shastra: क्या आप जानते हैं सपने में मोर दिखाई देने का क्या मतलब होता है। अगर नहीं तो आज इस खबर में जानेंगे कि रात के 2 बजे के बाद सपने में मोर दिखाई देता है या सांप और मोर एक दूसरे के साथ लड़ाई करते हुए देखते हैं तो इन सपनों का मतलब क्या होता है।

विज्ञापन

Swapna Shastra: रात को सोते समय इंसान कई तरह के सपने देखते हैं, उन सपनों का मतलब कुछ न कुछ जरूर होता है। बता दें स्वप्न शास्त्र में सपनों के बारे में बताया गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, जो सपने सुबह आते हैं वे सपने अक्सर सच होते हैं। कुछ लोग रात को सोते समय जब सपने देखते हैं तो डर जाते हैं, तो वहीं कुछ लोग सपना देखकर सुकून महसूस करते हैं। बता दें कि कुछ सपने डरावने होते हैं तो कुछ अच्छे होते हैं।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कुछ लोग सपने में जंगली जानवर को भी देखते हैं, तो वहीं कुछ लोग पक्षी को भी देखते हैं। लेकिन उन्हें इन सपनों के बारे में पता नहीं चलता है कि ऐसे सपने शुभ होते हैं या अशुभ। आज इस खबर में जानेंगे कि रात के करीब 2 बजे के बाद सपने में मोर और सांप की लड़ाई देखते हैं तो इसका मतलब क्या होता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानेंगे।

सपने में सफेद मोर देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आप रात को सोते हैं और सपने में सफेद मोर दिखाई देता है तो ऐसा सपना शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस तरह का सपना आने वाले दिनों में अचानक धन की प्राप्ति करा सकता है। साथ ही अच्छी खुशखबरी भी मिल सकती है। यदि आप कोई योजना बना रहे हैं तो वह योजना आने वाले दिनों में सफल भी हो सकती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- सपने में खुद को नंगा देखने का क्या होता है मतलब, स्वप्न शास्त्र के अनुसार जानें संकेत

मोर को जमीन पर बैठा देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में यदि मोर जमीन पर बैठा हुआ दिखाई देता है तो यह अशुभ संकेत माना जाता है। मान्यता है कि इस तरह के सपने आने वाले दिनों में आप किसी तरह की परेशानी में फंस सकते हैं। साथ ही आप किसी जरूरी काम से नौकरी छोड़ सकते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ऐसे सपने घर में किसी सदस्य की बीमार होने का संकेत देते हैं।

विज्ञापन

सपने में मोर और सांप की लड़ाई देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि सपने में मोर और सांप को एक साथ लड़ाई करते हए देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत माना गया है। मान्यता है कि इस तरह के सपने आने वाले दिनों में शत्रुओं पर विजय प्राप्त करा सकते हैं। साथ ही सारी मनोकामनाएं पूर्ण होने के भी संकेत हो सकती है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस तरह का सपना आने वाले कुछ दिनों में आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता दिला सकती है। साथ ही कानूनी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

यह भी पढ़ें- सपने में शिवलिंग देखने का क्या है मतलब, शुभ या अशुभ!, स्वप्न शास्त्र में बताई गई है ये बात

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  सपने में काली बिल्ली देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या होता है सही मतलब

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola