News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Swapna Shastra: रात को सोते समय सपना हर व्यक्ति देखता है। रात को देखे गए सपनों का मतलब कुछ न कुछ जरूर होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, रात को सोते समय सपना आने का मतलब भविष्य में होने में होने वाली घटनाओं के बारे में बताता है। इन सपनों में से कुछ सपना शुभ होता है तो कुछ अशुभ! आज इस खबर में बताने वाले हैं कुछ ऐसे सपनों के बारे में जिसे देखने के बाद आपकी किस्मत बदल सकती है। इसके साथ ही आपके जीवन में चल रही किसी भी तरह की समस्याएं खत्म हो जाती है। ऐसी मान्यता है कि जो जातक ऐसे सपने देखते हैं तो उन पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। तो आइये जानते हैं आखिर किन सपनों से माता लक्ष्मी की कृपा पा सकती है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आप अपने सपने में बहते हुए नदी को देखते हैं, तो ऐसे सपनों का मतलब आपके कई दिनों से रुके कार्य पूर्ण होने वाले हैं। इसके साथ ही आपको कार्यक्षेत्र में विस्तार होने वाली है। जीवन में सकारात्मक विचार आते हैं।
यह भी पढ़ें- बॉस का सपना देखने का मतलब शुभ या अशुभ, जानें किन बातों का देता है संकेत
यदि रात को सोते समय सपने में देवी-देवता को देखते हैं, तो ऐसे सपनों का मतलब बहुत ही शुभ होता है। ऐसे सपने शुभ समय की ओर इशारा करते हैं। इसके साथ ही कोई कार्य अगर नहीं हो रहा है तो वह पूर्ण होने वाला है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आप सोते समय सपने में मंदिर या किसी धार्मिक स्थान के बारे में देखते हैं, तो ऐसे सपनों का मतलब बेहद ही शुभ होता है। ऐसी मान्यता है कि इन सपनों को देखने से घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। घर में चहल-पहल बनी रहेगी।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आप अपने सपने में हाथी, मोर गाय या तोता दिखाई देता है तो ऐसे सपनों का मतलब बहुत ही शुभ होता है। कहा जाता है कि ऐसे सपने जीवन में खुशियां लाते हैं।
यह भी पढ़ें- अगर सपने में दिख जाए बाघ, तो हो जाएं सावधान! वरना होगा भारी नुकासान
यदि आप सपने में माता लक्ष्मी की पूजा करते हुए देखते हैं, तो ऐसे सपनों का मतलब आपकी सोई हुई किस्मत जल्द ही खुलने वाली है। इसके साथ ही आपके जीवन में पैसे की बरसात होने वाली है।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।