Swapna Shastra: रात को सोते हुए सपने आना स्वाभाविक होता है. कई लोग इसे ज्योतिष से तो कई लोग विज्ञान से जोड़कर देखते हैं. स्वप्न शास्त्र में कई ऐसे सपनों के बारे में बताया गया है, जिन्हें अशुभ माना जाता है. इन सपनों का आना भविष्य में मुश्किलों के बढ़ने का संकेत हो सकता है. सपने में कई चीजों को देखना अच्छा नहीं होता है. आइये इन सपनों के बारे में जानते हैं. यह सपने आपके लिए अशुभ साबित हो सकते हैं.
पाताल लोक देखना
आप सपने में खुद को पाताल लोक में देखते हैं, तो यह अच्छा नहीं होता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह जीवन में मुश्किलें आने का संकेत हो सकता है. यह किसी दुर्घटना के होने की ओर इशारा करता है. खुद को पाताल लोग में देखना करियर में बाधाओं के आने का संकेत हो सकता है.
गंदा पानी देखना
आप सपने में गंदा पानी देखते हैं या खुद को गंदे पानी से नहाते देखते हैं. यह अच्छा नहीं होता है. सपने में समुद्र देखना अशुभ माना जाता है. इस सपने का अर्थ है कि, आपका किसी से वाद-विवाद हो सकता है. आपको इससे बचने के लिए कम बोलने की कोशिश करनी चाहिए. इस प्रकार से विवाद से बच सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Swapna Shastra: क्या सावन में आपको भी आते हैं ऐसे सपने? भोलेनाथ की कृपा का होता है संकेत
झगड़ा करते देखना
आप सपने में खुद को किसी से झगड़ा करते हुए देखते हैं या कैंची चलाते देखते हैं. यह विवाद और झगड़े की वजह बन सकता है. इस तरह के सपने आना दांपत्य जीवन और रिश्तों में तनाव का कारण बन सकता है. आपको ऐसे सपने आने पर जीवनसाथी से झगड़ा करने से बचना चाहिए.
जानवरों का झुंड का सपना
सपने में जानवरों का झुंड देखना सेहत की दृष्टि से अच्छा नहीं मानते हैं. यह अशुभ सपना होता है. इसका अर्थ है कि, भविष्य में आपको सेहत को लेकर परेशान होना पड़ सकता है. खासकर जगंली और खूंखार जानवरों को देखना अधिक अशुभ माना जाता है.
कैसे दूर करें अशुभ सपने की समस्या?
आपको बुरे सपने आते हैं, तो इस समस्या को दूर करने के लिए कई उपायों को कर सकते हैं. आप सोने के दौरान तकिए के नीचे काले कपड़े में फिटकरी बांधकर रख सकते हैं. आपको सोने से पहले घर में रोजाना कपूर जलाना चाहिए. इससे नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है. शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करें. इसके साथ ही सोने के समय कई चीजों का ध्यान रखें. आपको जूते-चप्पल बिस्तर के पास नहीं रखने चाहिए. रात को सोने से पहले पैर धोएं. इसके साथ ही दक्षिण दिशा में पैर करके सोने से बचें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और स्वप्न शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoदिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
1 day agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
3 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
4 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
5 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines