Surya Shukra Yuti 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 31 मार्च को गुरु की राशि मीन में शुक्र देव गोचर करने वाले हैं। बता दें कि मीन राशि में पहले से ही सूर्य देव विराजमान है। ऐसे में 31 मार्च को मीन राशि में सूर्य और शुक्र की युति होने वाली है। ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य देव मीन राशि में 13 अप्रैल तक रहेंगे। तब तक शुक्र और सूर्य एक साथ ही मीन राशि में रहेंगे। सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा है। वहीं शुक्र देव को धन, सुख, ऐश्वर्य और संपत्ति के कारक ग्रह माना जाता है। माना जाता है कि जब भी शुक्र और सूर्य का मिलन होता है, तो उस स्थिति में कुछ राशियों को लाभ ही लाभ होता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि शुक्र और सूर्य की युति से किन-किन राशियों को लाभ होने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए सूर्य और शुक्र की युति बहुत ही लाभदायक साबित होगा। मेष राशि वाले लोगों को खर्च की स्थिति अधिक बन सकती है। अप्रैल के पहले सप्ताह में भोग विलासिता से जीवन यापन करेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। साथ ही दूर की यात्रा करने का योग बन रहा है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोगों के लिए मीन राशि में सूर्य और शुक्र का मिलन पूर्ण लाभदायक रहेगा। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। किसी बड़े नेता से मिलने की खुशखबरी मिल सकती है। जो भविष्य के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। साथ ही रिश्तों में मिठास भी बनी रहेंगी।
मिथुन राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन राशि में सूर्य और शुक्र की युति मिथुन राशि वाले लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। बता दें कि इस समय आपको नौकरी या कारोबार में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। मन में सकारात्मक विचार आएंगे। जिससे आपके मन को अच्छा महसूस होगा। ऐशो-आराम की जीवन यापन करने के लिए ज्यादा से ज्यादा खर्च करेंगे।
यह भी पढ़ें- Neechbhang Rajyog कराएगा इन 3 राशियों को लाभ, धन-धान्य के साथ कारोबार में होगी वृद्धि
यह भी पढ़ें- शनिवार के दिन करें इन 5 शक्तिशाली मंत्रों का जाप, शनि देव का मिलेगा आशीर्वाद
यह भी पढ़ें- आज मां लक्ष्मी 3 राशियों पर रहेंगी मेहरबान, जमकर कराएंगी धन की बरसात
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines