---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Surya Shukra Yuti: कुंभ समेत 3 राशियों पर मंडराया संकट, सूर्य-शुक्र की युति करेगी कंगाल!

Surya Shukra Yuti: साल 2024 में 16 सितंबर को कन्या राशि में सूर्य के गोचर से शुक्र और ग्रहों के राजा का मिलन हो गया है। सूर्य-शुक्र की युति का वैसे तो शुभ प्रभाव राशियों के ऊपर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी भी हैं, जिन्हें इन दोनों ग्रहों से खतरा है।

---विज्ञापन---

Surya Shukra Yuti 2024: कन्या संक्रांति के शुभ दिन ग्रहों के राजा सूर्य ने राशि परिवर्तन किया है। वैदिक पंचांग के अनुसार, बीते दिन 16 सितंबर 2024 को शाम 07:52 मिनट पर आत्मा के कारक ग्रह सूर्य ने कन्या राशि में कदम रखा है। जहां पर पहले से प्रेम और कला के कारक ग्रह शुक्र देव विराजमान हैं। ऐसे में इस समय कन्या राशि में शुक्र और सूर्य दोनों एक साथ मौजूद हैं, जिसे शास्त्रों में युति कहा जाता है। जब भी दो प्रभावशाली ग्रहों की युति होती है, तो उसका गहरा अशुभ और शुभ प्रभाव हर एक राशि के ऊपर पड़ता है। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके सफलता के रास्ते सूर्य-शुक्र की युति के साथ बंद हो सकते हैं।

मिथुन राशि

सूर्य-शुक्र की युति कन्या राशि में हुई है। ऐसे में इस राशि के लोगों का अच्छा समय शुरू हो गया है। लेकिन इसी के साथ मिथुन राशि का बुरा समय शुरू हो गया है। इस समय जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों के कारण भविष्य में पछतावा हो सकता है। वहीं जो लोग नौकरी कर रहे हैं या करने की सोच रहे हैं, उन्हें पैसों का नुकसान हो सकता है। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी और घरवालों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- सालों बाद अब चंद्र ग्रहण पर 3 राशियों पर होगी पैसों की बारिश! 21 अद्भुत योग का बना महासंयोग

कर्क राशि

कन्या राशि में सूर्य-शुक्र की युति कर्क राशि के जातकों के लिए अलाभकारी सिद्ध होती दिखाई दे रही है। आय में अचानक कमी आ सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति को तगड़ा झटका लगेगा। धन प्राप्ति की राह में कारोबारियों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों से हंसी-मजाक करने से बचें, नहीं तो झगड़ा होने की पूरी संभावना है। जिन लोगों का रिश्ता पक्का हो गया है, उन्हें आने वाले समय में कोई अशुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

---विज्ञापन---

मीन राशि

मिथुन और कर्क राशि के जातकों के अलावा मीन राशि के लोगों के लिए भी सूर्य-शुक्र की युति अशुभ सिद्ध होती दिखाई दे रही है। कारोबारियों को कारोबार में अचानक घाटा हो सकता है, जिसके कारण बिजनेस का दिवाला भी निकल सकता है। शादीशुदा जातकों ने यदि पार्टनर की बातों को अनदेखा किया, तो घर में लड़ाई होने की पूरी संभावना है। पुराने निवेश से फायदा होने की जगह नुकसान हो सकता है। गले से जुड़ी समस्याओं के कारण युवा वर्ग परेशान रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2024: किस जगह और समय श्राद्ध करना है शुभ? जानें पितृ पक्ष की पूजा से जुड़े नियम

---विज्ञापन---

 डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: Sep 17, 2024 01:36 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola