---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chandra Grahan 2024: सालों बाद अब चंद्र ग्रहण पर 3 राशियों पर होगी पैसों की बारिश! 21 अद्भुत योग का बना महासंयोग

Chandra Grahan: साल 2024 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को लगने जा रहा है, जिस दिन कई साल बाद 21 अद्भुत योग का महासंयोग बन रहा है। इस ग्रहण का प्रभाव हर एक राशि के जातकों के ऊपर पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके लिए ये ग्रहण अशुभ की जगह शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

Chandra Grahan 2024: विज्ञान के अलावा वैदिक ज्योतिष शास्त्र में भी ग्रहण का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण हर साल पूर्णिमा तिथि के दिन लगता है। साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को होली के दिन लगा था, जिसके बाद अब दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस साल भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि के दिन 18 सितंबर को उपच्छाया चंद्र ग्रहण लगेगा, जिसका आरंभ प्रात: काल 06:11 मिनट से होगा। चंद्र ग्रहण का गहरा प्रभाव 18 सितंबर को सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।

कुल 4 घंटे 4 मिनट की अवधि के दौरान जहां कुछ राशियों के जातकों के जीवन में उथल-पुथल मचेगी, तो कुछ राशियों के लोगों की कई इच्छाएं भी पूरी हो सकती हैं। दरअसल, इस बार चंद्र ग्रहण का दिन बेहद खास है, क्योंकि इस दिन कई साल बाद एक साथ 21 अद्भुत योग का महासंयोग बन रहा है। आइए जानते हैं इस बार चंद्र ग्रहण पर बने अद्भुत योग का संयोग किन-किन राशियों के जातकों के लिए शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: आज 3 राशियों को मिलेगी खुशखबरी, 2 पर मंडराया संकट!

वृषभ राशि

साल 2024 का आखिरी चंद्र ग्रहण वृषभ राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा, क्योंकि इस दौरान चंद्र देव इसी राशि के ग्यारहवें भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में ग्रहण के शुभ प्रभाव के कारण इस राशि के जातकों को करियर में काफी लाभ हो सकता है। पिछले कुछ समय से जिन कामों को पूरा करने में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, वो पूरे होते दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ वृषभ राशि के जातकों को अचानक धन लाभ भी हो सकता है।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

इस बार वृश्चिक राशि में पांचवे भाव में चंद्र ग्रहण बन रहा है। ऐसे में इस राशि के लोगों को ग्रहण का विशेष लाभ होने के योग हैं। शिक्षा और करियर के क्षेत्र में वृद्धि हासिल होगी। बिजनेसमैन की बिजनेस के विस्तार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। काम के चक्कर में विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। छात्र वर्ग यदि विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, तो उनकी इस इच्छा को उनके माता-पिता पूरा कर सकते हैं। मकान खरीदने का सपना दुकानदारों का इस माह पूरा हो सकता है।

कुंभ राशि

साल 2024 का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण इस राशि के दूसरे भाव में लग रहा है। इस वजह से इस राशि के लोगों को ग्रहण का शुभ फल मिलेगा। माता-पिता का छात्र वर्ग को पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे वो आसानी से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिसके कारण जल्द ही प्रमोशन और वेतन बढ़ने का शुभ समाचार मिल सकता है। 21 अद्भुत योग के बने महासंयोग के कारण करियर में ग्रोथ होगी। नई स्किल्स सीखने का मौका मिलेगा, जो भविष्य में बेहद काम आएंगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- सूर्य-गुरु की कृपा से इस राशि का बुरा समय हुआ खत्म, धन लाभ और प्रमोशन के बने योग!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 17, 2024 09:15 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola