---विज्ञापन---

ज्योतिष

Surya Shani Yog: 16 अप्रैल से इन 5 राशियों के दुख होंगे दूर, पिता-पुत्र का द्विद्वादश योग बनाएगा मालामाल

16 अप्रैल, 2025 की सुबह में पिता और पुत्र की जोड़ी यानी सूर्य और शनि एक-दूसरे से 30 डिग्री की कोणीय स्थिति में होंगे, जिसे ज्योतिष शास्त्र में द्विद्वादश योग कहते है। यह एक शुभ योग है, जिसके प्रभाव से 5 राशियों के कष्टों और संकटों का निवारण होने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

बुधवार 16 अप्रैल, 2025 की सुबह में 4 बजकर 59 मिनट पर सूर्य और शनि एक-दूसरे से 30 डिग्री की कोणीय स्थिति में होंगे। ज्योतिष सिद्धांत में सूर्य और शनि के इस कोणीय योग को अच्छा और शुभ माना गया है और इस कोणीय योग को द्विद्वादश योग नाम दिया गया है। यह योग तब बनता है, जब सूर्य और शनि या कोई भी दो ग्रह एक-दूसरे से दूसरे और बारहवें भाव में होते हैं। वैदिक ज्योतिष में सूर्य और शनि के बीच पिता और पुत्र का संबंध है। मान्यता है कि शनिदेव की उत्पत्ति छाया से है, जो शनिदेव की मां हैं।

द्विद्वादश योग का राशियों पर असर

सूर्य (पिता) और शनि (पुत्र) के कोणीय संयोग से बने द्विद्वादश योग को ज्योतिष शास्त्र में विशेष और शुभ योग माना गया है। माना जाता है कि यह योग कई राशियों के लिए यह आर्थिक समृद्धि, करियर में उन्नति और पारिवारिक सुख लेकर आता है। ज्योतिष के अनुसार, यह योग धन, स्थायित्व और कर्म में प्रगति दिलाने वाला होता है। 16 अप्रैल से सूर्य-शनि का द्विद्वादश योग 5 राशियों के लिए एक नया बदलाव लेकर आएगा, जहां पुराने कष्टों से मुक्ति और नई राहें खुलने के संकेत मिल रहे हैं। यह समय नकारात्मकता को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का है। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: गजब के इंटेलिजेंट होते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, लेकिन लव के मामले में हैं थोड़े अनलकी

वृषभ राशि

द्विद्वादश योग के प्रभाव से इस समय वृषभ राशि के जातकों के लिए धन लाभ के विशेष योग बन रहे हैं। निवेश या व्यापार से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। इस समय माता-पिता की सेवा करना और जमीन से जुड़ी चीजों में निवेश करना अत्यंत शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह समय घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का है। द्विद्वादश योग के प्रभाव से नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक तनाव में कमी आएगी। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेवा करें। घर में धार्मिक क्रियाएं अवश्य करें, इससे वातावरण सकारात्मक बना रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और वर्तमान योग इस राशि के लिए विशेष प्रभावशाली रहेंगे। सरकारी नौकरी या पदोन्नति के अच्छे योग बन रहे हैं। पिता से आर्थिक सहायता या उनके संपर्कों से लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य अब पूरा हो सकता है। इस समय अहंकार से बचना और संयमपूर्वक कार्य करना जरूरी है।

---विज्ञापन---

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा से जुड़े कार्यों की सफलता का संकेत दे रहा है। आध्यात्मिक उन्नति के भी योग हैं। गुरुजनों और बुजुर्गों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे जीवन में सकारात्मक दिशा मिलेगी। संतान पक्ष से सुख और संतोष मिलेगा। धर्म-कर्म में मन लगाएं, यह आपकी आंतरिक शक्ति को बढ़ाएगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं और सूर्य से द्विद्वादश योग बनना आर्थिक दृष्टिकोण से लाभकारी रहेगा। नई नौकरी मिलने या प्रमोशन के अच्छे संकेत हैं। साझेदारी में किए गए कार्यों से भी लाभ होगा। करियर में स्थायित्व आएगा और एक नई दिशा मिलेगी। अनुशासन में रहें और बुजुर्गों की सलाह को गंभीरता से लें, लाभ होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: घर के मुख्य द्वार की ये 8 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, रुक सकती है घर की बरकत; जानें आसान उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 13, 2025 01:57 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola