हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Trigrahi Yog: शुक्र, सूर्य और शनि के त्रिग्रही योग से जागेगा इन 5 राशियों का सोया मुकद्दर, धन-दौलत के साथ पूरे होंगे सपने

Trigrahi Yog: मार्च महीने में मीन राशि में शनि, सूर्य और शुक्र की युति से त्रिग्रही योग बनेगा, जो कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है, लेकिन खास तौर पर 5 राशियों के लिए यह करियर में उन्नति, धन लाभ और मान-सम्मान बढ़ने के प्रबल योग बना रही है. चेक करें, क्या आपकी राशि भी उनमें शामिल है? जानिए कौन-सी हैं ये भाग्यशाली राशियां और कैसे बदलेगी किस्मत?

विज्ञापन

Trigrahi Yog:वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन कर विशेष योगों का निर्माण करते हैं, जिनका असर व्यक्ति के जीवन के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी देखा जाता है. 2 मार्च को धन, वैभव और सुख के कारक शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 15 मार्च को सूर्य भी मीन राशि में गोचर करेंगे. वहीं शनि पहले से ही इस राशि में स्थित हैं. ऐसे में मीन राशि में 3 प्रमुख ग्रहों का अद्भुत संयोग बनेगा.

मीन राशि में शनि, सूर्य और शुक्र की यह युति यूं तो कई राशियों के लिए शुभ परिणाम देने के योग दर्शा रही है. लेकिन, इस युति के असर से 5 राशियों के जातकों के करियर में उन्नति, आर्थिक लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि के संकेत हैं. आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनको इस विशेष संयोग का सकारात्मक लाभ मिल सकता है?

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह त्रिग्रही योग करियर में नई ऊर्जा लेकर आएगा. अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं. नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में लाभ के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. निवेश से फायदा मिल सकता है. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. पुराने प्रयास अब रंग ला सकते हैं. प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़ा कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह योग भाग्य का साथ दिलाने वाला साबित हो सकता है. अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. मन प्रसन्न रहेगा. कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है. रुके हुए सरकारी या कानूनी कार्यों में भी राहत मिलने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: Deepak Lightning Rules: क्या आप भी जलाते हैं ‘सांझ का दीया’, भूल से भी न करें ये 5 गलतियां, नहीं मिलेगा देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद‘

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय बदलाव लेकर आ सकता है. करियर में सकारात्मक मोड़ आएगा. नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. व्यापार में विस्तार के योग हैं. साझेदारी से लाभ होगा. आर्थिक मामलों में सुधार होगा. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. सामाजिक दायरा बढ़ेगा. प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. मेहनत का पूरा फल मिलने लगेगा. नई कौशल सीखने से भविष्य में बड़ा लाभ मिल सकता है.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह त्रिग्रही योग विशेष फलदायी सिद्ध हो सकता है. वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी. साझेदारी के कामों में लाभ होगा. व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. निवेश के लिए समय अनुकूल है. नौकरी में स्थिरता आएगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. मानसिक शांति बनी रहेगी. लंबे समय से चल रही चिंता दूर हो सकती है. स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह योग उन्नति के द्वार खोल सकता है. संचार और संपर्क से लाभ मिलेगा. छोटी यात्राएं फायदेमंद रहेंगी. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. करियर में नई उपलब्धि मिल सकती है. आर्थिक लाभ के अच्छे संकेत हैं. साहस और पराक्रम बढ़ेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है. योजनाएं सफल होंगी. जीवन में सकारात्मक परिवर्तन महसूस होगा. नया व्यवसाय शुरू करने की योजना भी सफल हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: जीवन में बढ़ती रहेगी सुख-समृद्धि, दुख रहेगा हमेशा दूर, याद रखें नीम करौली बाबा की ये 5 बातें

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola