---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

30 साल बाद ये 5 राशियां होंगी धन और खुशियों से निहाल, सिंहस्थ सूर्य ने शनि संग बनाया समसप्तक योग

Surya Shani Samsaptak Yog: सिंह राशि में स्थित सूर्य ने कुंभ राशि में विराजमान शनि ग्रह के साथ समसप्तक योग बनाया है, जिससे जिससे 30 साल बाद 5 राशियां धन और खुशियों से निहाल होंगी। आइए जानते हैं, 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Surya Shani Samsaptak Yog: सभी नव ग्रहों में शनि ग्रह सबसे धीमी गति से चलते हैं। एक राशि में ढाई साल तक विराजमान रहने के बाद शनि ग्रह दूसरी राशि में गोचर करते हैं। वर्तमान में शनि कुंभ राशि में स्थित हैं, जो उनकी मूल त्रिकोण राशि है। इस राशि में शनिदेव ने 17 जनवरी, 2023 प्रवेश किया था और अब वे 29 मार्च, 2025 को मीन राशि में प्रविष्ट होंगे। इस प्रकार सूर्य को फिर से कुंभ राशि में आने में 30 साल लगेगा। वहीं 16 अगस्त, 2024 को ग्रहों के स्वामी सूर्य ने सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है। यह राशि सूर्य की मूल त्रिकोण राशि है।

इस प्रकार दोनों ग्रह यानी शनि और सूर्य अपनी-अपनी मूल त्रिकोण राशि में गोचर कर रहे हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रह अपनी उच्च राशि के बाद सबसे ज्यादा मजबूत अपनी मूल त्रिकोण राशि में होते हैं और बेहतर फल देने की स्थिति में होते हैं। 16 अगस्त को गोचर के बाद सिंहस्थ सूर्य ने शनि संग समसप्तक योग बनाया है, जो अधिकांश राशियों के लिए शुभ है। लेकिन 5 राशियों के जातकों को यह धन और खुशियों से निहाल कर सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं।

---विज्ञापन---

सिंहस्थ सूर्य का राशियों पर पॉजिटिव प्रभाव

मेष राशि

आपमें ऊर्जा का स्तर ऊंचा होगा। आप पूरे जोश और उत्साह के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की ओर अग्रसर होंगे। स्टूडेंट्स जातकों के करियर में उन्नति होगी। आप करियर में नई ऊंचाइयाँ छू सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आप शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहेंगे। आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि होगी।

सिंह राशि

यह समय आपके के लिए स्वयं को व्यक्त करने और अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का समय है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नेतृत्व के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा चमकेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। लव लाइफ में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

आपमें आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप अपने आप पर पहले से अधिक विश्वास करने लगेंगे। समसप्तक योग के असर से आपमें ज्योतिष शास्त्र अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ेगी। कारोबार और नौकरी में गुप्त शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। आपके अच्छे कार्य से समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुके और अटके हुए काम पूरे होंगे।

धनु राशि

स्टूडेंट्स जातकों को यात्रा के नए अवसर मिलेंगे और ज्ञान में वृद्धि होगी। रचनात्मकता में वृद्धि होगी। आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। नए दोस्त बनेंगे और पुराने दोस्तों के साथ संबंध मजबूत होंगे। आमदनी बढ़ने के प्रबल योग बन रहे हैं। साथ ही आपमें आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।

---विज्ञापन---

मकर राशि

स्टूडेंट्स के करियर में उन्नति होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राजनीति से जुड़े जातकों के सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातक अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आपकी कलात्मक प्रतिभा निखरेगी। नए विचारों के साथ प्रयोग करने का मन होगा। लाइफ पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे।

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं पढ़ाई में ब्रिलिएंट, खूब कमाती हैं धन

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: वफादारी की मिसाल होते हैं इन 3 राशियों के लोग, दोस्ती और प्यार में दे सकते हैं अपनी जान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 21, 2024 04:20 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola