Surya Rashi Parivartan: सूर्यदेव कल करेंगे मिथुन राशि में गोचर, जागेगा इन 3 राशियों का भाग्य

Surya Rashi Parivartan: 15 जून 2025 को सूर्य का मिथुन राशि में गोचर हो रहा है। सूर्य का यह गोचर अनेक राशियों के आत्मबल और निर्णय क्षमता को बढ़ाएगा। यह शुभ संयोग शिक्षा, प्रशासन, मीडिया और संचार क्षेत्रों में लाभकारी रहेगा। इस गोचर से खासकर 3 राशियों को इसका विशेष फल मिलेगा। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

surya-rashi-parivartan-2025-rashifal

Surya Rashi Parivartan: कल रविवार 15 जून, 2025 को सूर्य ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में सूर्य गोचर एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना मानी जाती है। सूर्य को ग्रहों का राजा और आत्मा का कारक माना गया है, वहीं मिथुन राशि बुध ग्रह की होती है, जो बुद्धि, संवाद और व्यापार से जुड़ी होती है। इस बार सूर्य का गोचर इसलिए विशेष है, क्योंकि मिथुन राशि में पहले से ही देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं।

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, जब सूर्य और बृहस्पति एक ही राशि में होते हैं, तो इसे शुभ योग माना जाता है, जो व्यक्ति के आत्मबल, निर्णय क्षमता और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि कर सकता है। इसे गुरु-आदित्य योग भी कहते हैं। यह संयोग शिक्षा, प्रशासन, मीडिया और संचार क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए भी अनुकूल फल देने वाला साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, किन 3 राशियों के लिए यह गोचर सबसे अधिक फलदायी रहेगा?

विज्ञापन

वृषभ राशि

सूर्य के गोचर की इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती नजर आएगी। जो पैसा लंबे समय से अटका हुआ था, वह अब मिलने की संभावना है। साथ ही, आय के नए स्त्रोत भी सामने आ सकते हैं जिससे आपके जीवन में स्थायित्व आएगा। परिवार के बीच आपकी बातों का प्रभाव बढ़ेगा, और आपकी वाणी में ऐसी मिठास आएगी कि लोग आपसे सलाह लेना चाहेंगे। इससे पारिवारिक संबंध और अधिक मजबूत बनेंगे। इस समय आप अपनी सेल्फ-कॉन्फिडेंस और कम्युनिकेशन स्किल्स के बल पर करियर या निजी जीवन में किसी महत्वपूर्ण बातचीत या निर्णय में सफल हो सकते हैं। यह समय व्यापारियों और नौकरीपेशा दोनों के लिए लाभकारी रह सकता है।

विज्ञापन

कन्या राशि

यह सूर्य गोचर उन कन्या राशि वालों के लिए बहुत फलदायी है जो अपनी नौकरी या व्यवसाय में बदलाव की सोच रहे हैं या पदोन्नति की उम्मीद कर रहे हैं। आपके काम करने के तरीके और लीडरशिप क्वालिटी की सराहना होगी, जिससे उच्च अधिकारियों का विश्वास भी प्राप्त होगा। आपकी प्रोफेशनल लाइफ में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करना चाह रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है। साथ ही, सरकारी क्षेत्र में कार्य कर रहे जातकों को भी सम्मान या पुरस्कार मिलने की संभावना है।

तुला राशि

इस समय किस्मत तुला राशि वालों का पूरा साथ दे सकती है। यदि आप किसी लंबे समय से रुके हुए काम को दोबारा शुरू करना चाहते हैं, तो उसमें सफलता मिलने के पूरे योग हैं। भाग्य की प्रबलता के चलते कोई अचानक लाभ भी हो सकता है। इसके अलावा, यह समय धार्मिक यात्राओं या विदेश यात्रा के लिए भी अनुकूल है। आप किसी आध्यात्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं, या विदेश में शिक्षा, करियर या अन्य कारणों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आपके विचारों में परिपक्वता आएगी और धर्म-कर्म और अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ