Surya Rahu Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2025 में कई ग्रह गोचर करेंगे जिसका असर सभी राशियों पर अच्छा व बुरा पड़ सकता है। नए साल में ग्रहों के राजा सूर्य और राहु की युति बनेगी और इससे कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है। 12 राशियों में 3 राशियों के लिए सूर्य-राहु की युति लाभकारी रहेगी। सूर्य गोचर के बाद राहु के साथ युति बनेगी जिससे किन 3 राशियों को लाभ होगा? आइए विस्तार से जानते हैं।
सूर्य गोचर 2025 (Surya Gochar 2025)
वैदिक पंचांग के अनुसार साल 2025 में सूर्य ग्रह द्वारा मीन राशि में प्रवेश किया जाएगा। इस राशि में पहले से राहु ग्रह विराजमान होंगे जिससे दोनों ग्रहों की युति बनेगी। 14 मार्च 2025 को शाम 6 बजकर 58 मिनट पर मीन राशि में सूर्य ग्रह प्रवेश करेंगे और इस राशि में 14 अप्रैल 2025 तक रहेंगे। इस राशि में मई महीने तक राहु विराजमान रहेंगे। ऐसे में राहु और सूर्य की युति किन 3 राशियों के लिए लाभकारी रहेगी? आइए जानते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए सूर्य-राहु की युति लाभकारी रहेगी। पैसों से जुड़े लाभ होंगे। नौकरी करने वालों का प्रमोशन हो सकता है। सैलरी बढ़ने के अलावा आपका कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान भी बढ़ सकेगा। पहले से जिस काम को करने में लगे हुए वो अटकने की बजाए पूरा हो सकेगा।
तुला राशि
आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकेगी। समाज में एक नई पहचान बना सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। नौकरी की तलाश सफल रहेगी। सफलता पाने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे और फल की प्राप्ति भी हो सकेगी। छात्रों का पढ़ाई में खास मन लगेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए सूर्य और राहु की युति फलदायी रहेगी। धार्मिक कार्यों में खास रुचि रखेंगे। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे और समाज में एक अलग पहचान बना सकेंगे। सूर्य की तरह आपकी भी किस्मत चमक सकेगी। आत्मविश्वास पहले से बढ़ेगा। धन वृद्धि के लिए नए दरवाजे खुलेंगे।
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2025: 28 जनवरी से 3 राशियों का भाग्य चमकाएंगे शुक्र ग्रह
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
17 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
23 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines