हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

12 वर्षों बाद मेष में गुरु का गोचर, सूर्य-राहु ने बनाया ग्रहण योग, इन 3 राशियों को कर देगा मालामाल

विज्ञापन

Guru Gochar: देवगुरु बृहस्पति 12 वर्षों बाद मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही 14 अप्रैल से सूर्य और राहु की भी युति बन कर ग्रहण दोष बन चुका है। इस प्रकार सूर्य का ग्रहण दोष और गुरु का सूर्य की मेष राशि में गोचर करना सभी राशियों पर अपना प्रभाव छोड़ेगा।

ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार इस घटना का सभी राशियों पर समान रुप से प्रभाव होगा परन्तु 4 राशियों को यह विशेष लाभान्वित करेगा। जानिए इन 4 राशियों के बारे में

यह भी पढ़ें: लाल किताब के इन उपायों को करते ही रातोंरात बदलेगी किस्मत, जानिए कैसे करना है

इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा सूर्य, गुरु और राहु की युति (Guru Gochar)

मेष राशि

इस राशि के लिए सूर्य, गुरु और राहु की युति अत्यन्त शुभ रहने वाली है। नौकरी करने वाले लोगों को अच्छा इंसेटिव मिल सकता है। अनमैरिड युवाओं के लिए विवाह प्रस्ताव आएंगे। साथ ही कोई पुराना प्रोजेक्ट चल निकलेगा जो आपके भाग्य को चमका देगा। समाज में भी आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि

जिनकी राशि कर्क है, उनके लिए गुरु का गोचर आने वाले समय में कई शुभ समाचार लेकर आ रहा है। ऑफिस में कलीग्स और अधिकारियों के सहयोग के चलते कोई बड़ी जिम्मेदारी और प्रतिष्ठापूर्ण पद मिल सकता है। कॅरियर भी रॉकेट की तरह सीधी उड़ान भरेगा। व्यापार में भी प्रचुर धनलाभ के योग बन रहे हैं, आप चाहें तो व्यापार का विस्तार भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: घर ले आएं यह एक चीज तो दिन दूना, रात चौगुना बढ़ने लगेगा पैसा

धनु राशि

सूर्य, गुरु और राहु की युति सिंह राशि के लिए शुभ स्थान में बन रही है। ऐसे में आपको हर जगह भाग्य का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा जिससे आप जो भी चाहेंगे, आसानी से पा लेंगे। किसी नए कार्य को आरंभ करने में भाग्य आपका पूरा साथ देगा। निश्चित रूप से आप तरक्की करेंगे।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें