Surya Nakshatra Parivartan: ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ उनके नक्षत्र परिवर्तन पर भी ज्योतिषियों की खास दृष्टि रहती है, क्योंकि नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ता है। कुछ ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन बहुत खास माना जाता है, विशेष कर सूर्य का नक्षत्र गोचर। 25 मई, 2024 को सूर्य अपने नक्षत्र कृत्तिका से गोचर कर चंद्रमा के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहों के स्वामी और चंद्रमा को ग्रह स्वामिनी का दर्जा प्राप्त है। रानी के नक्षत्र में राजा का विराजमान होना शुभ माना गया है। सूर्य के इस नक्षत्र का प्रभाव यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों पर इसका असर सबसे अधिक पड़ने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का राशियों पर असर
मेष राशि:
भगवान सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में गोचर का मेष राशि पर अनुकूल प्रभाव होने के योग हैं। आपके उचित प्रयास से आपका भाग्योदय होने की संभावना है। धन लाभ के साथ आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। अच्छी कार्यनीति से नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी। बेरोजगारों को अच्छी नौकरी के ऑफर आ सकते हैं, इससे उनकी जिंदगी संवर सकती है। कारोबार के सिलसिले में बिजनेसमैन विदेश यात्रा पर जा सकते हैं, जो लाभकारी होगी। खुदरा व्यापारी भी काफी मुनाफे में रहेंगे।
कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों पर सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का विशेष प्रभाव पड़ने की संभावना है, जो काफी फलदायी सिद्ध होगी। धन लाभ के साथ आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं, जिसका जीवन पर काफी पॉजिटिव असर पड़ेगा। स्टूडेंट्स जातकों के करियर में विशेष प्रगति हो सकती है, वे नौकरी के लिए कैंपस सेलेक्शन में चुने जा सकते हैं। बेरोजगार भी बेकार नहीं रहेंगे। राजनीति से जुड़े जातकों के चुनाव में जीतने के योग बन रहे हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातको बोनस प्राप्त होने के योग हैं।
धनु राशि:
इस राशि के जातकों को भी सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन के प्रभाव से भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा। शिक्षा और शिक्षण कार्य से जुड़े जातक सरकारी मान-सम्मान पा सकते हैं, नई जिम्मेदारियों के साथ प्रमोशन के भी योग हैं। सेवा निवृत जातक अपना कोई काम शूरू कर सकते हैं, जो धन की समस्या को समाप्त कर सकता है। इससे परिवार में खुशियां बढेंगी। बचत करने की कोशिश कामयाब होगी, जो भविष्य के लिए फायदेमंद सिद्ध होगी। स्टूडेंट्स जातकों के करियर में उछाल आने योग हैं, किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में विदेश जाने के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ का अनुपात बढ़ेगा, नए वेंचर में निवेश का यह सही समय है।
ये भी पढ़ें: कर्क राशि के लिए 4 बेस्ट करियर ऑप्शन, जिसे अपनाकर वे रह सकते हैं संतुष्ट, दे सकते हैं बेस्ट कंट्रीब्यूशन
ये भी पढ़ें: कौन-सा रंग है किस ग्रह से संबंधित? जानें महत्व और जीवन पर इसका प्रभाव
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
3 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
11 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines