Surya Nakshatra Gochar 2025: सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन बदलेगा इन 5 राशियों के दिन, सोने की तरह चमकेगी किस्मत

Surya Nakshatra Gochar 2025: ग्रहों के राजा सूर्य दिसंबर के शुरू में नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं. सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से राशि जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़गा. इस गोचर के प्रभाव से 5 राशियों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा.

Surya Nakshatra Gochar 2025

Photo Credit - Social Media

Surya Nakshatra Gochar 2025: जब ग्रहों की चाल में परिवर्तन होता है और ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशि के लोगों पर पड़ता है. सूर्य ग्रह दिसंबर महीने में राशि परिवर्तन करेंगे इससे पहले सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन होगा. सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने से 5 राशि जातकों के जीवन पर असर पड़ेगा. साल के आखिरी महीने में सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन करना कुछ राशि वालों की किस्मत चमकाने वाला होगा. सूर्य ग्रह ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.

विज्ञापन

सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन

विज्ञापन

सूर्य ग्रह 3 दिसंबर 2025, दिन बुधवार को रात 01 बजकर 21 मिनट पर अनुराधा नक्षत्र से ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इसके बाद सूर्य 16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे. 5 राशियों के लिए 16 दिसंबर तक का समय बहुत ही लकी रहने वाला है. चलिए जानते हैं सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने से किन राशियों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा. इन राशियों को धन की प्राप्ति होगी और सम्मान में वृद्धि होगी.

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के 10वें भाव में यह गोचर होगा. इसके प्रभाव से मेष राशि वालों को साहस, ऊर्जा मिलेगी और नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे. साझे के बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी आपको अपने खर्चे काबू में रखने की जरूरत है.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के 5वें भाव को सूर्य मजबूत करेगा. ऐसे में कर्क राशि वालों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं. कला और लेखन के कार्य में सक्रिय लोगों को लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि जातकों के 8वें भाव में सूर्य का नक्षत्र गोचर असर करेगा. आपके पुराने रुके हुए कार्य पूरे होंगे. अचानक से धनलाभ हो सकता है. दोस्तों के साथ संबंध अच्छे होंगे. यात्रा के योग बन सकते हैं.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

सूर्य ग्रह इस समय वृश्चिक राशि में विराजमान है. इसी राशि में रहते हुए सूर्य नक्षत्र परिवर्तन करेंगे. सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने से नौकरी में तरक्की मिलेगी और प्रमोशन के योग बनेंगे. व्यापार में अच्छी कमाई हो सकती है.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के लिए सूर्य के गोचर से समय अच्छा आएगा. विदेश यात्रा से और बिजनेस से लाभ मिलेगा. छात्रों को शिक्षा में सफलता मिल सकती है. मानसिक शांति मिलेगी और आपको किस्मत का साथ मिलेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ