Mangal Aditya Rajyog 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल 11 मई 2026 को मेष राशि में गोचर करेंगे, जहां पर पहले से ग्रहों के राजा सूर्य देव मौजूद रहेंगे. ऐसे में ग्रह मंगल-सूर्य की युति से महा शक्तिशाली मंगलादित्य राजयोग बनेगा, जिसे शास्त्रों में शुभ फल देने वाला योग माना गया है. इसके अलावा इससे मंगल और सूर्य ग्रह की ऊर्जा भी काफी हद तक बढ़ जाएगी, जिसका शुभ प्रभाव कई राशियों के जीवन पर पड़ने वाला है.
खासकर, मंगलादित्य राजयोग से कर्क, धनु और मीन राशि वालों को लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं. चलिए अब विस्तार से जानते हैं इन तीनों राशियों के राशिफल के बारे में.
कर्क राशि
11 मई 2026 के आसपास कर्क राशि वालों को ग्रह मंगल-सूर्य की युति से बनने वाले मंगलादित्य राजयोग से लाभ होगा. इस दौरान न सिर्फ आप सेहतमंद महसूस करेंगे, बल्कि ज्यादा खुश भी रहेंगे. इसके अलावा करियर में अच्छा स्थान हासिल करने का मौका युवाओं को मिलेगा. सेहत की बात करें तो कमर दर्द और शरीर में अकड़न आपको परेशान नहीं करेगी.
धनु राशि
ग्रह मंगल-सूर्य की युति से बनने वाले मंगलादित्य राजयोग के प्रभाव से धनु राशि वालों के लिए मई 2026 सुख से व्यतीत होगा. जो लोग नई जॉब की तलाश में हैं, उन्हें खुशखबरी मिलेगी. साथ ही कारोबारियों को धन की कमी से मुक्ति मिलेगी. इसके अलावा लव लाइफ में खुशियां और सेहत में सुधार का आप अनुभव करेंगे.
मीन राशि
कर्क और धनु के अलावा मीन राशि वालों के लिए भी ग्रह मंगल-सूर्य की युति से बनने वाला मंगलादित्य राजयोग खुशियां लेकर आएगा. इस दौरान न सिर्फ आपको अचानक धन की प्राप्ति होगी, बल्कि पुराने साझेदार भी आपके साथ फिर से जुड़ने का प्रयास करेंगे. बता दें कि सेहत के नजरिए से भी ये वक्त बड़े से छोटे, हर उम्र के जातकों के लिए बढ़िया रहेगा.
ये भी पढ़ें- Navpancham Drishti: होने वाला है इन 4 राशियों का अच्छा समय शुरू, मंगल-यम बनाएंगे नवपंचम दृष्टि
ये भी पढ़ें- Best Zodiac Matches: कौन सी राशियां एक-दूसरे के लिए Perfect होती हैं? देखें राशि मैचिंग की पूरी लिस्ट
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
16 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
23 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines