Chaturth Dasham Yog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल और सूर्य दोनों ग्रहों को ही खास स्थान प्रदान है। कुंडली में इनके महत्व को देखते हुए ही सूर्य को ‘ग्रहों का स्वामी’ और मंगल को ‘ग्रहों का सेनापति’ माना गया है। सूर्य और मंगल जब एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं, तो उसका अच्छा और बुरा दोनों तरह का प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है।
पंचांग के अनुसार, मंगल देव 20 अक्टूबर 2024 को कर्क राशि में गोचर करेंगे, जबकि उस समय सूर्य देव तुला राशि में विराजमान रहेंगे, जिसके प्रभाव के कारण चतुर्थ दशम योग का निर्माण होगा। माना जा रहा है कि मंगल और सूर्य का ये योग कई राशियों के लिए प्रतिकूल रहेगा, लेकिन कुछ लोगों की लव लाइफ पर इसका नकारात्मक प्रभाव भी पड़ेगा। चलिए अब जानते हैं ये योग किन-किन राशियों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को 20 अक्टूबर के बाद कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सूर्य और मंगल का संयुक्त प्रभाव आपकी लव लाइफ में मिठास घोल देगा। नौकरीपेशा जातकों को करियर में उन्नति मिलेगी। व्यापार में धन लाभ होने से धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन आने वाले कुछ दिनों तक सुखद रहेगा। रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का मन प्रसन्न रहेगा, जिससे खराब सेहत में भी सुधार आएगा।
ये भी पढ़ें- Video: बुध-राहु बढ़ाएंगे इस राशि का बैंक बैलेंस, 24 दिन तक मौज में कटेगा जीवन!
तुला राशि
मंगल-सूर्य का केंद्र योग तुला राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। प्रेम जीवन में यदि परेशानियां चल रही हैं, तो जल्द ही परिस्थिति के अनुकूल होने की संभावना है। युवाओं को हर कार्य में भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे जीवन में जल्द उन्हें ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है। कारोबारियों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। नई डील के पूरा होने से अच्छा-खासा धन लाभ होने के योग हैं।
मीन राशि
इस राशि के लोगों का अच्छा समय 20 अक्टूबर के बाद से शुरू होगा। मानसिक शांति मिलने के कारण कारोबारी मन लगाकर काम कर पाएंगे। इसके अलावा जॉब कर रहे जातकों को नौकरी में तरक्की मिलने की भी संभावना है। बड़े-बुजुर्गों को पुरानी बीमारी के दर्द से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। कोर्ट में चल रहे किसी एक मामले का केस आपके पक्ष में आ सकता है। रिलेशनशिप और विवाहित जातकों की लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: 22 दिन तक 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शुक्र, करियर-कारोबार छुएगा आसमान, बरसेगा धन!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 hr agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
19 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines