---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shukra Gochar: 22 दिन तक 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शुक्र, करियर-कारोबार छुएगा आसमान, बरसेगा धन!

Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के शुभ ग्रह शुक्र के राशि परिवर्तन का व्यापक प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। 13 अक्टूबर को शुक्र देव गोचर करेंगे, जिसका 3 राशियों के जातकों पर काफी अनुकूल असर होने की संभावना है। चलिए जानते हैं वो भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिन्हें आने वाले दिनों में पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

---विज्ञापन---

Shukra Gochar 2024: वृषभ-तुला राशि के स्वामी शुक्र मात्र 26 दिन तक प्रत्येक ग्रह में मौजूद रहते हैं। इसके बाद वो राशि परिवर्तन करते हैं। माना जाता है कि जब-जब शुक्र का राशि परिवर्तन होता है, तो उसका सीधा प्रभाव व्यक्ति की बुद्धि, व्यापार और आमदनी पर पड़ता है। जहां कुछ राशियों के लिए ये बदलाव शुभ रहता है, तो कुछ लोगों को परेशानियां का भी सामना करना पड़ता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, प्रेम-सौंदर्य और कला के कारक ग्रह शुक्र 13 अक्टूबर 2024 को सुबह 06:08 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पर वह आने वाले 22 दिनों तक रहेंगे। 22 दिन बाद 7 नवंबर 2024 को प्रात: काल 03:39 मिनट पर शुक्र वृश्चिक राशि में से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। चलिए जानते हैं इन 22 दिनों के दौरान किन-किन राशियों के जातकों के करियर और कारोबार में वृद्धि हो सकती है।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

शुक्र गोचर के सकारात्मक प्रभाव के कारण मिथुन राशि के जातक के जीवन में आने वाले 22 दिन सब कुछ सही रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र से जुड़े जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। इसी के साथ धन लाभ भी हो सकता है। जो लोग नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं, उनके पास किसी अच्छी कंपनी के साथ काम करने का ऑफर आ सकता है।

ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2024: शुक्र-मंगल की 3 राशियों पर पड़ेगी अशुभ दृष्टि, होगा भारी नुकसान!

---विज्ञापन---

तुला राशि

युवा वर्ग की आय में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। इसी के साथ समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन आने वाले 22 दिन तक तुला राशि के लोगों का सुखद रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के बीच चल रहा विवाद खत्म होगा। कारोबार में मार्जिन बढ़ेगा, जिससे कारोबारियों को अच्छा मुनाफा होगा। शादीशुदा कपल जल्द ही अपनी पहली कार खरीद सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के जीवन पर शुक्र गोचर का काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है। व्यापार के विस्तार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी, जिससे भविष्य में अच्छा मुनाफा हो सकता है। कारोबार के चक्कर में यदि कारोबारी विदेश यात्रा पर जा रहे हैं, तो यात्रा सफल रहेगी। बड़े भाई-बहनों के बीच यदि अनबन चल रही है, तो मनमुटाव दूर होने की पूरी संभावना है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth: क्या पति को भी रखना चाहिए करवा चौथ का व्रत? 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है। ये जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 07, 2024 02:02 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola