Surya Ketu Yuti 2024: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को आत्मविश्वास, ऊर्जा और मान-सम्मान का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं कुंडली में छाया ग्रह केतु के मजबूत होने से व्यक्ति को समाज में नाम, मान-सम्मान और धन-दौलत की प्राप्ति होती है। वहीं इन दोनों ग्रह के कमजोर होने से साधक को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 16 सितंबर 2024 को सूर्य देव कन्या राशि में गोचर करेंगें। जहां पहले से केतु विराजमान हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति से अशुभ ग्रहण योग का निर्माण हो रहा है। जो कई राशियों के जीवन में भूचाल ला सकता है। आइए जानते हैं आने वाले दिनों में सूर्य-केतु की युति से किन-किन राशियों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मीन राशि
मन विचलित रहेगा, जिसके कारण नौकरीपेशा लोगों की काम करने की इच्छा नहीं होगी। इसके अलावा बॉस या सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की पूरी संभावना है। शादीशुदा लोगो को घर-परिवार की चिंता रहेगी। बिजनेसमैन को बिजनेस में हो रहे घाटे के कारण चिंता रहेगी।
ये भी पढ़ें- सपने में पार्टनर, माता-पिता और बॉस से लड़ाई करते हुए देखना सही या नहीं? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
मेष राशि
दुकानदार लेन-देन में सावधानी रखें। बिजनेसमैन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। छात्रों का अति आत्मविश्वास यानी ओवर कॉन्फिडेंस का नकारात्मक असर पढ़ाई पर पड़ सकता है। इसके अलावा जिद और जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों से हानि हो सकती है।
कर्क राशि
नौकरीपेशा लोगों के खर्चों में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है, जो भविष्य में धन संकट की वजह बन सकता है। आप धर्म से विमुख हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों के जीवन की मुश्किलें बढ़ेंगी। बिजनेसमैन को काम का अनुकूल परिणाम न मिलने के कारण मानसिक तनाव रहेगा।
कन्या राशि
व्यापारियों के काम में 16 सितंबर तक भारी गिरावट आ सकती है। कपल की लव लाइफ में परेशानियां बढ़ सकती हैं। बिजनेसमैन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे। इलाज में अत्यधिक धन खर्च हो सकता है।
कुंभ राशि
स्टूडेंट्स जातकों का मित्रों से झगड़ा हो सकता है। कारोबारियों की विदेश यात्रा में बाधाएं आने की आशंका है। नौकरीपेशा लोगों को आर्थिक नुकसान हो सकता है, जिसका नेगेटिव असर आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Samudrik Shastra: महिलाओं के पैरों के अंगूठे पर बाल होने का क्या है संकेत? जानिए
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
4 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
9 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines