---विज्ञापन---

Religion angle-right

Samudrik Shastra: महिलाओं के पैरों के अंगूठे पर बाल होने का क्या है संकेत? जानिए

Samudrik Shastra: महिलाओं के चेहरे को देखकर उनके स्वभाव के बारे में काफी कुछ पता चल सकता है। ये भी पता चल सकता है कि वो अपने पति के लिए भाग्यशाली होंगी या नहीं। चलिए सामुद्रिक शास्त्र की मदद से जानते हैं भाग्यशाली महिलााओं की कुछ खास निशानियों के बारे में।

---विज्ञापन---

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के चेहरे, हाथ-पैर और शरीर के कुछ अंगों के आधार पर उनके व्यक्तित्व और भविष्य से जुड़े कई सवालों के जवाब पता किए जा सकते हैं। यहां तक कि ये भी पता चल सकता है कि शरीर के किस-किस अंग पर बाल होने का क्या मतलब होता है। आज हम आपको बताएंगे कि महिलाओं के पैर के अंगूठे पर बाल होना शुभ या अशुभ माना जाता है। इसी के साथ आपको भाग्यशाली महिलाओं की निशानी के बारे में भी पता चलेगा।

लंबे कान और बड़ी आंखें

जिन महिलाओं के कान लंबे होते हैं या बड़ी-बड़ी आंखे होती हैं, उन्हें बेहद भाग्यशाली माना जाता है। ऐसी महिलाएं जिस भी घर में जाती हैं, वहां सदा खुशहाली बनी रहती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 50 साल बाद जागेगा 5 राशियों का सोया हुआ भाग्य! 4 ग्रहों के मिलन से होंगे मालामाल

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Dinesh Rajput Songara (@dineshrajput7259)

---विज्ञापन---

माथे और दाएं गाल पर तिल होना

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, यदि किसी महिला के माथे और दाएं गाल पर तिल है, तो उसे बेहद शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि उन्हें कभी भी धन संबंधित समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

पतला और चिकना पेट होना

सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिन महिलाओं का पेट पतला और चिकना होता है, वो काफी धार्मिक स्वभाव की होती हैं। ऐसी महिलाओं की धर्म में ज्यादा आस्था होती है।

---विज्ञापन---

काले और लंबे बाल होना

जिन महिलाओं के बाल काले और लंबे होते हैं, वो काफी भाग्यशाली होती हैं। इसके अलावा ये अपने पति के लिए भी काफी लकी रहती हैं। इनका वैवाहिक जीवन सदा खुशहाल रहता है।

पैर के अंगूठे पर बाल होना

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, महिलाओं के पैर के अंगूठे पर बाल होना अतिशुभ होता है। इसका अर्थ है कि उन्हें हर काम में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। ऐसी महिलाएं अत्यंत प्रभावशाली होती हैं। जिन्हें बहुत ही जल्दी सफलता मिल जाती है और इन्हें जीवन में कभी भी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- सपने में पार्टनर, माता-पिता और बॉस से लड़ाई करते हुए देखना सही या नहीं? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 30, 2024 01:18 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola