Surya Ke Upay: भारतीय खगोल शास्त्र में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा तथा सृष्टि का नियंता माना गया है। यदि केवल मात्र सूर्य को अनुकूल बना लिया जाए तो व्यक्ति का भाग्य चमक उठता है। जन्मकुंडली में सूर्य के कमजोर होने पर व्यक्ति के सुख, सम्मान और भाग्य में कमी आती है। उसका स्वास्थ्य खराब रहता है, मानसिक तौर पर भी वह चिंतित रहता है। सूर्य के उपाय करने से इन सभी बीमारियों से निपटा जा सकता है।
सूर्य को अनुकूल बनाने के लिए वैदिक ज्योतिष में कई उपाय बताए गए हैं। इन वैदिक उपायों को कोई भी कर सकता है। आम तौर पर सूर्य के उपाय रविवार को किए जाते हैं। इस बार 3 सितंबर (रविवार) को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (अथवा संकष्टी चतुर्थी) है। यदि ऐसे में सूर्य के उपाय किए जाए तो ये ज्यादा प्रभावी हो जाएंगे। जानिए सूर्य को अनुकूल बनाने के ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में
यह भी पढ़ें: छप्पर फाड़ बरसेगा पैसा, आज अभी करें गणेशजी का यह उपाय
गणेश चतुर्थी पर करें ये उपाय (Surya Ke Upay)
- जन्मकुंडली में प्रतिकूल चल रहे सूर्य को अनुकूल बनाने के लिए उस अर्ध्य देना चाहिए। इसके लिए सुबह स्नान करने के बाद ब्रह्म मुहूर्त में ही एक तांबे (अथवा स्टील) के पात्र में जल भरें, उसमें लाल पुष्प, चावल, दूर्वा तथा थोड़ा सा घिसा हुआ लाल चंदन मिलाएं। इस जल से सूर्य को अर्ध्य देने से अशुभ सूर्य भी बहुत जल्दी शुभ बन जाता है।
- सूर्य को अनुकूल बनाने के लिए प्रतिदिन आदित्यह्रदय स्रोत का पाठ करना चाहिए। इस पाठ के बाद प्रतिदिन 11 बार गायत्री मंत्र का भी जप करना चाहिए। इससे सूर्य के साथ-साथ अन्य अशुभ ग्रहों के बुरे असर से भी बचते हैं।
- इस बार रविवार को गणेश चतुर्थी है। इस दिन पीले और केसरिया रंग के वस्त्र व पुष्प भगवान श्रीगणेश को चढ़ाने चाहिए तथा स्वयं भी धारण करें। इस टोटके से गजानन और सूर्यदेव दोनों की कृपा प्राप्त होती है। इस उपाय से घर और समाज में भी मान-सम्मान प्राप्त होता है।
यह भी पढ़ें: Vinayaka Chaturthi: गणेश चतुर्थी पर ध्यान रखेंगे ये बातें तो गणपति करेंगे हर दुख से पार
- आप सुबह जब भी उठें तो सबसे पहले माता-पिता, गुरु और ईष्टदेव का स्मरण करें। इसके बाद ही बिस्तर से नीचे पांव रखें। यदि इस उपाय को प्रतिदिन किया जाए तो बिना किसी अन्य पूजा-पाठ के भी सूर्य की अनुकूलता प्राप्त होगी। इस एक उपाय से ही आपका भाग्य चमक उठेगा।
- सूर्य के प्रतिकूल होने पर रविवार के दिन लाल-पीले रंग के वस्त्र, भोजन सामग्री, गेहूं तथा मिठाई आदि का गरीबों को दान करना चाहिए। गाय को भी गुड़ अथवा भिगी हुई मसूर की दाल खाने के लिए दें। रविवार को ही पक्षियों को अनाज खिलाना चाहिए। इससे सूर्य की अनुकूलता प्राप्त होगी और जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
करियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
13 hrs agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines