Surya ka Gochar 2022: ज्योतिष में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा स्वीकार किया गया है। सूर्य के प्रकाश और ऊर्जा से ही यह समस्त सृष्टि चल रही है औऱ धरती पर जीवन फल-फूल रहा है। यही कारण है कि ज्योतिष में सूर्य के गोचर को सर्वाधिक महत्वपूर्ण माना गया है। 16 नवंबर को सूर्य राशि परिवर्तन कर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। यहां वह दूसरे ग्रहों के साथ युति बनाएगा जिसका प्रभाव पूरी पृथ्वी पर व्यापक रूप से होगा।
ज्योतिषियों के अनुसार 16 नवंबर 2022 को शाम 6.58 बजे सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएगा। आपको बता दें कि वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है जो सूर्य का मित्र है। इसी तरह वृश्चिक में शुक्र और बुध पहले से ही है। ऐसे में सूर्य को गोचर एक अत्यन्त महत्वपूर्ण युति बना रहा है। जानिए इस गोचर का देश और विश्व पर क्या असर होगा।
यह भी पढ़ें: Prem Vivah ke Upay: प्रेम विवाह करने के लिए आज ही करें यह अचूक उपाय
क्या होगा सूर्य के गोचर का असर (Surya ka Gochar 2022)
सूर्य के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर समान रुप से होगा परन्तु जिनकी कुंडली में सूर्य अनुकूल स्थिति में है, वे अधिक प्रभावित होंगे। इसी प्रकार सूर्य की कारक वस्तुओं से जु़ड़े सेक्टर्स पर भी महत्वपूर्ण असर देखने को मिलेगा।
सूर्य का राशि परिवर्तन बदल कर रख देगा देश की राजनीति
सूर्य देश के राजा का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में देश की राजनीति, प्रशासन और गवर्नमेंस में सकारात्मक बदलाव आएंगे। एग्रीकल्चर, टेलीकॉम सेक्टर, सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में भारी उछाल देखने को मिल सकता है। हालांकि दूसरे देशों के साथ संबंधों में मतभेद हो सकते हैं जिनका असर भारत की विदेश नीति पर भी पड़ेगा। सरकार द्वारा बनाई गई नई नीतियां देश को विकास के मार्ग पर ले जाएंगी।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: अगर सुबह उठते ही दिख जाएं घर में चींटियां तो जल्द मिलेगी ये बड़ी खुशखबरी
इन सेक्टर से जुड़े लोगों की होगी मौज
सूर्य अपने इस गोचर में बुध के साथ वृश्चिक राशि में युति बनाएगा। इस युति पर गुरु की दृष्टि पड़ने के कारण बुधादित्य योग बन रहा है। बुधादित्य योग कॅरियर के हिसाब से अत्यन्त महत्वपूर्ण है। नए स्टार्टअप्स के लिए आने वाला समय जबरदस्त मुनाफे वाला रहेगा। देश की आर्थिक तरक्की होगी। शेयर मार्केट, सट्टा मार्केट और दूसरे व्यापारों में भी ग्रोथ देखने को मिलेगी। व्यापार में सुधार आने से देश देश की इकोनॉमी को भी मजबूती मिलेगी।
कॅरियर और एजुकेशन के हिसाब से भी आने वाला समय बेहतर है। जो लोग कॅरियर बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं, उनकी मेहनत अब रंग लाएगी। जॉब में प्रमोशन होगा। व्यापार में भी नए रास्ते खुलेंगे। एजुकेशन सेक्टर में भी नई शिक्षा नीतियों का ऐलान हो सकता है। हालांकि पैसे की बचत अभी नहीं हो पाएगी।
यह भी पढ़ें: Surya ke Upay: सूर्य को जल चढ़ाते समय भूल कर भी न करें ये गलतियां, कंगाल हो जाएंगे
स्वास्थ्य के लिए उपयुक्त नहीं है यह गोचर
यदि स्वास्थ्य की बात करें तो सूर्य का यह गोचर ठीक नहीं कहा जा सकता है। ध्रुवों की नजदीकी सीमा पर स्थित देशों के निवासियों में सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायत हो सकती है। विशेष कर मेष और वृश्चिक राशि वाले जातकों को ब्लड प्रेशर, पीठ दर्द और स्ट्रेस का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा, अपने दिमाग पर कंट्रोल रखें और शांत रहें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के ज्ञान पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। news24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
12 hrs agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines