Surya Guru Yuti 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2024 को ग्रह गोचर की दृष्टि से बहुत खास माना जा रहा है क्योंकि साल 2024 में सूर्य और गुरु युति करने वाले हैं। सूर्य और गुरु की युति से मेष, मिथुन और कर्क राशि के जातकों के किस्मत बदलने वाली है। साथ ही जीवन खुशहाल हो जाएगा।
कब होगी सूर्य और गुरु की युति
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2024 में ग्रहों के राजा सूर्य 13 अप्रैल को मेष राशि में विराजमान रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव की उच्च राशि मेष है। मेष राशि में गुरु पहले से विराजमान है और यह 30 अप्रैल तक रहेंगे। मेष राशि में दोनों ग्रहों की युति बनेगी।
गुरु ग्रह को सुख, धन, वैभव, वैवाहिक जीवन और संतान के कारक ग्रह माने जाते हैं। वहीं ग्रहों के राजा सूर्य को पद-प्रतिष्ठा, उन्रति, साहस और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य-गुरु की युति से सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। आज इस खबर में जानेंगे कि सूर्य और गुरु की युति से किन-किन राशियों के लिए शुभ और लाभकारी रहने वाली है। आइए विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़ें- मकर संक्रांति के बाद 3 राशियों का खुल जाएगा भाग्य, करियर में मिलेगी सफलता
मेष राशि
साल 2024 में होने वाले सूर्य और गुरु की युति से मेष राशि के जातकों के करियर में बदलाव आएगा। तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। नए कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। यूं कहें तो साल 2024 हर क्षेत्र में मेष राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। कार्यों में आ रहीं बाधाएं दूर हो जाएंगी। साथ ही दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। रिश्तों में अपनापन बना रहेगा। सुखद जीवन व्यतीत करेंगे।
यह भी पढ़ें- शनि की राशि में सूर्य करेंगे प्रवेश, 4 राशियों की बदलेगी किस्मत
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य और गुरु की युति बेहद शुभ रहेगा। साल 2024 में कारोबार करने के लिए अच्छा रहेगा। साथ ही दोस्तों के साथ मिलकर किसी कार्य को संपन्न करेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, प्रोफेशनल लाइफ में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही वैवाहिक जीवन में आ रही दिक्कतें दूर हो जाएंगी। जीवनसाथी का साथ भरपूर मिलेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए साल 2024 अच्छा रहने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। यदि आप कोई कार्य करने के बारे में सोच रहे हैं, तो वे जरूर पूरे होंगे। धन की अचानक प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। माना जा रहा है कि सूर्य और गुरु की युति से जातक को धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। साथ ही सभी चिंताएं दूर होंगी।
यह भी पढ़ें- साल 2024 के अंत तक शनि देव इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान, जमकर बरसाएंगे धन-दौलत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
4 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
4 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
7 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines