---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

12 दिन बाद होगा 2023 का पहला सूर्य ग्रहण, इन 3 राशियों को बना देगा कंगाल, करें ये उपाय

Surya Grahan 2023: विश्व की लगभग सभी प्राचीन सभ्यताओं में ग्रहण को अत्यधिक महत्व दिया गया है। माना जाता है कि ग्रहण मानव जाति के लिए अशुभ होता है। इस दौरान कई नकारात्मक शक्तियां हावी हो जाती हैं और दूसरों का बुरा करती हैं। यदि भारतीय ज्योतिष के हिसाब से देखा जाए तो ग्रहण को […]

---विज्ञापन---

Surya Grahan 2023: विश्व की लगभग सभी प्राचीन सभ्यताओं में ग्रहण को अत्यधिक महत्व दिया गया है। माना जाता है कि ग्रहण मानव जाति के लिए अशुभ होता है। इस दौरान कई नकारात्मक शक्तियां हावी हो जाती हैं और दूसरों का बुरा करती हैं। यदि भारतीय ज्योतिष के हिसाब से देखा जाए तो ग्रहण को शुभ या अशुभ नहीं माना जाता है। वरन उस ग्रहण के दौरान बनने वाले ग्रह-नक्षत्रों के योग के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है।

हम सभी जानते हैं कि ग्रहण भी दो प्रकार के होते हैं – सूर्य ग्रहण और चन्द्र ग्रहण। इनमें सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन होता है जबकि चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन होता है। वर्ष 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को 2023 (गुरुवार) को होगा। यह सुबह 7.04 बजे से दोपहर 12.29 बजे तक रहेगा। वैज्ञानिकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह भारत में नहीं दिखाई देगा परन्तु इसका असर समस्त विश्व पर होगा। यह ग्रहण 3 राशियों के लिए खास तौर पर अशुभ रहने वाला है। जानिए इन राशियों के बारे में

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: अमावस्या पर इन उपायों को करते ही मिट जाएंगे सब कष्ट

इन 3 राशियों पर होगा सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव (Surya Grahan 2023)

मेष राशि (Mesh Rashifal)

इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि में ही होगा। अत: यह मेष राशि के लिए विशेष अनिष्टकारक रहेगा। इस राशि के जातकों के बनते हुए काम बिगड़ जाएंगे। कॅरियर को लेकर भी दुविधा बनी रहेगी, स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय प्रतिकूल रहेगा। भगवान शिव की आराधना आपको समस्त कष्टों से बचाएगी।

---विज्ञापन---

सिंह राशि (Singh Rashifal)

सूर्य को सिंह राशि का अधिपति माना गया है। ऐसे में सूर्य पर ग्रहण लगना सिंह राशि के लिए भी कष्टदायक रहेगा। आने वाले समय में उन्हें अलग-अलग समस्याओं के चलते तनाव और डिप्रेशन हो सकता है। एजुकेशन सेक्टर से जु़ड़े लोगों के लिए नित नई समस्याएं आती रहेंगी। प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जप करना आपके संकटों को काफी हद तक कम करेगा।

यह भी पढ़ें: आज शाम करें ये एक उपाय, रातोंरात बदल जाएगा भाग्य

---विज्ञापन---

कन्या राशि (Kanya Rashifal)

आने वाला सूर्य ग्रहण कन्या राशि के जातकों के लिए किसी भी तरह से सुखद नहीं रहेगा। उन्हें हर जगह असफलता मिलेगी, मानसिक तनाव झेलना पड़ेगा। अपनी वाणी और गुस्से पर भी कंट्रोल रखें, अन्यथा फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 07, 2023 12:08 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola