Surya Grahan 2026 Today: आज यानी 12 अगस्त 2026 दिन बुधवार को सावन माह की अमावस्या तिथि है. सावन अमावस्या का दिन ज्योतिषीय और खगोलीय दृष्टि से बेहद खास है. आज पूर्ण सूर्य ग्रहण लग रहा है. यह सूर्य ग्रहण दुर्लभ खगोलीय घटना होगी. बता दें कि, यह साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण है. इससे पहले 17 फरवरी को सूर्य ग्रहण लगा था. आज लग रहे सूर्य ग्रहण के दौरान दिन के समय अंधेरा छा जाएगा.
सूर्य ग्रहण से दिन में होगी रात
सूर्य ग्रहण पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा के आ जाने के कारण लगता है. चंद्रमा के बीच में आ जाने के कारण पृथ्वी पर जाने वाला सूर्य का प्रकाश बाधित होता है. अगर चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक लेता है, तो इससे पूर्ण सूर्य ग्रहण लगता है. आज पूर्ण सूर्य ग्रण लगने वाला है. ऐसे में ग्रहण के समय करीब 2 मिनट तक चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक लेगा. इस समय पृथ्वी पर दिन में अंधेरा छा जाएगा. ग्रहण के कारण दिन में रात हो जाएगी.
ये भी पढ़ें – Vastu Tips: शुभ या अशुभ, कैसा होता है घर में कबूतर का आना और घोंसला बनाना? जानिए वास्तु मान्यताएं
भारत में ग्रहण की दृश्यता
सावन अमावस्या पर लग रहा सूर्य ग्रह बेहद खास रहेगा. हालांकि, भारत में ग्रहण नजर नहीं आएगा. ग्रहण रात के समय लगेगा. इस दौरान भारत में रात होने के कारण सूर्य क्षितिज से नीचे रहेगा. ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा. इसीस कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. यह ग्रहण आर्कटिक, ग्रीनलैण्ड, आइसलैण्ड, स्पेन, आर्कटिक महासागर, उत्तर अटलान्टिक महासागर, अफ्रीका के कुछ हिस्सों में और उत्तर अमेरिका के उत्तरी भाग से नजर आएगा. ग्रहण भारत, नेपाल, चीन, जापान, श्रीलंका एशियाई देशों में नजर नहीं आएगा.
सूर्य ग्रहण का समय
आज सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार, रात को लगने वाला है. इसी कारण ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा. ग्रहण रात को 9 बजकर 4 मिनट से लेकर अगले दिन 13 अगस्त की सुबह 4 बजकर 25 मिनट तक रहेगा. सूर्य ग्रहण का परमग्रास यानी पीक टाइम भारतीय समय के अनुसार, रात को 11 बजकर 16 मिनट पर होगा.
ये भी पढ़ें – Surya Grahan 2026: सावन अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, मेष समेत 4 राशियों को हो सकता है लाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
13 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
19 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines