Surya Grahan 2025 Do’s & Don’ts: 7 सितंबर 2025 को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग चुका है, जिसके करीब 15 दिन बाद 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण लगने वाला है. भारतीय समय के अनुसार, 21 सितंबर 2025 की रात 10:59 मिनट से अगले दिन प्रात: काल 3:23 मिनट तक कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में सूर्य ग्रहण लगेगा. हालांकि, ये ग्रहण आंशिक होगा जो भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए इसका सूतक मान्य नहीं होगा, लेकिन ग्रहण के दिन प्रत्येक व्यक्ति कुछ न कुछ सावधानी अपनाएगा तो वो ग्रहण, ग्रहों और योग के अशुभ प्रभाव से बचा रहेगा.
चलिए जानते हैं सूर्य ग्रहण का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. साथ ही आपको पता चलेगा कि ग्रहण के दिन क्या करें और क्या नहीं?
ग्रहण के दिन ग्रहों की स्थिति
ग्रहण के दिन चंद्र ग्रह सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे, जबकि राहु ग्रह कुंभ राशि में, मंगल देव तुला राशि में, शनि देव मीन राशि में, गुरु देव मिथुन राशि में, बुध देव कन्या राशि में, सूर्य देव कन्या राशि में, शुक्र देव सिंह राशि में और केतु ग्रह सिंह राशि में रहेंगे. ऐसे में 12 राशियों के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव आएगा.
- शुभ प्रभाव
कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए 21 सितंबर 2025 का दिन कई मायनों में खास रहेगा. बिजनेस पार्टनर से मतभेद की स्थिति पैदा नहीं होगी, बल्कि आप मिलकर अच्छा काम करेंगे. संबंधों में सुधार होगा और मन प्रसन्न रहेगा. आपके जीवन में कोई बड़ा संकट आने वाला था, जो फिलहाल टल गया है. ग्रहों की विशेष कृपा से आपका कोई सपना सच होगा. इसके अलावा माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा.
- अशुभ प्रभाव
मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, धनु और मीन राशिवालों को सूर्य ग्रहण के दिन विशेष सावधान रहना होगा. जहां कुछ लोगों का जीवनसाथी से झगड़ा होगा, वहीं कई लोग बच्चों से संतुष्ट नहीं रहेंगे. अविवाहित लोगों को हर काम में देरी का सामना करना पड़ेगा, जिससे मन खुश नहीं रहेगा. कार्यक्षेत्र में भी बनते-बनते काम बिगड़ सकते हैं, जिस कारण बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा. इसके अलावा व्यय बढ़ेंगे और आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा.
ये भी पढ़ें- Surya Grahan: 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण के साथ चंद्र-बुध और राहु का गोचर, चमकेगा 3 राशियों का भाग्य
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें?
- शांत जगह पर बैठकर इष्टदेव का ध्यान करें.
- देवी-देवताओं के नाम का जाप करें.
- धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन करें.
- मानसिक जाप करें.
- ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करें.
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या न करें?
- झूठ न बोलें और किसी का अपमान न करें.
- घर से बाहर न निकलें.
- नया काम शुरू न करें.
- खाना न खाएं.
- सोने से बचें.
- बाल, दाढ़ी और नाखून न काटें.
- देवी-देवताओं की आरती न करें.
- देवी-देवता की मूर्ति और तस्वीर को स्पर्श न करें.
- पूजनीय पेड़-पौधों को स्पर्श न करें.
- रसोई में न जाएं और न ही खाना बनाएं.
- शमशान घाट, कब्रिस्तान, अंधेरी जगह और खाली स्थान आदि नकारात्मक जगहों पर न जाएं.
- कैंची, चाकू और सुई आदि नुकीली चीजों का इस्तेमाल न करें.
- ग्रहण के दौरान बाल नहीं धोने चाहिए.
- ग्रहण के दौरान किसी से लड़ाई न करें और नकारात्मक चीजों से दूर रहें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 hr agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines