---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shani Amavasya 2025: आज शनि अमावस्या के दिन इन 3 राशियों पर टूटेगा दुखों का पहाड़! बन रहा है दुर्लभ संयोग

आज यानी 29 मार्च 2025 को देशभर में शनि अमावस्या का पर्व मनाया जा रहा है। ज्योतिष दृष्टि से आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज ब्रह्म और इन्द्र योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। चलिए जानते हैं इस बार शनि अमावस्या का दिन किन-किन राशियों के लोगों के लिए शुभ नहीं रहने वाला है।

---विज्ञापन---

शनि अमावस्या का दिन कर्मफल दाता शनि को समर्पित है, जिस दिन पूजा-पाठ करने के साथ-साथ व्रत रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जो लोग शनि अमावस्या के दिन सच्चे दिल से उपासना करते हैं, उन्हें भय, क्रोध, लालसा और नकारात्मक ऊर्जा आदि से छुटकारा मिलता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, जब अमावस्या तिथि शनिवार के दिन पड़ती है, तो उस दिन शनि अमावस्या मनाई जाती है। इस साल अमावस्या तिथि का आरंभ 28 मार्च 2025 को शाम 7 बजकर 30 मिनट से हो गया है, जिसका समापन आज यानी 29 मार्च 2025 को शाम 4 बजकर 30 मिनट पर होगा। ऐसे में 29 मार्च 2025, दिन शनिवार को शनि अमावस्या मनाई जाएगी।

आज शनि अमावस्या पर ब्रह्म और इन्द्र योग का भी संयोग बन रहा है, जिसका सीधा प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके लिए शनि अमावस्या का दिन शुभ नहीं रहने वाला है।

---विज्ञापन---

ब्रह्म-इन्द्र योग का राशियों पर अशुभ प्रभाव

वृषभ राशि

आज का दिन वृषभ राशि के लोगों के लिए शुभ नहीं रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे। बॉस से विवाद होने की भी संभावना है। जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उन्हें पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि लोन लेना इस समय सही नहीं रहेगा। पड़ोसियों से बहस होगी, जिसके कारण कपल का मूड खराब रहेगा। आज से अपनी सेहत पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। नहीं तो हार्ट और पेट की समस्या हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: अप्रैल में इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें! गुरु के नक्षत्र में बुध करेंगे गोचर

---विज्ञापन---

मकर राशि

ऑफिस में सहकर्मियों से टकराव होगा, जिसके कारण मूड खराब रहेगा। इसके अलावा प्रमोशन भी कुछ समय के लिए टल जाएगा। कारोबारी वर्ग कुछ दिनों तक पैसों का लेन-देन न करें। घरवालों के साथ समय न बिताने के कारण रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ेंगी। सेहत के लिहाज से भी आने वाला समय सही नहीं रहने वाला है। उम्रदराज जातकों को पुरानी बीमारी का दर्द एक बार फिर परेशान कर सकता है।

कुंभ राशि

आज से आने वाले कुछ दिनों तक कुंभ राशि के जातकों को बेहत सतर्क रहना होगा। बॉस से अनबन हो सकती है, जिसके कारण वो आपको नौकरी से निकाल देंगे। हाल ही में जिन लोगों का रिश्ता तय हुआ है, उनकी शादी टूट जाएगी। इसके अलावा तबीयत भी खराब हो जाएगी। घर में तनाव का माहौल रहेगा। रिश्तेदारों से अनबन होगी। दोस्तों के साथ घूमने जाना इस समय सही नहीं रहेगा। गंभीर चोट लग सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Video: आज रात 11:01 मिनट से इस राशि पर खत्म होगी शनि की ढैय्या, अब बनेंगे बिगड़े काम!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 29, 2025 09:23 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola