Surya Grahan 2024: पितृपक्ष खत्म होते ही बढ़ेंगी इन 3 राशियों की मुश्किलें, आमदनी और खुशियों पर लगेगा ग्रहण!

Surya Grahan 2024: पितृपक्ष के समापन के दिन न केवल सूर्य ग्रहण लग रहा है बल्कि सूर्य और शनि आपस में षडाष्टक योग भी बना रहे हैं। इन अशुभ योगों के निर्माण होने से 3 राशियों के ऊपर संकट आने की आशंका है। आइए जानते हैं, किन 3 राशियों को बेहद संभलकर रहने की जरूरत है?

surya grahan yoga

Surya Grahan 2024: इस साल पितृपक्ष का समापन बुधवार 2 अक्टूबर, 2024 को हो रहा है। ग्रहों के गोचर से उसी दिन सूर्य-केतु की पूर्ण युति होने से ‘ग्रहण योग’ बन रहा है और साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। इस दिन पितृपक्ष का समापन न केवल ग्रहण के साथ हो रहा है, बल्कि इसी दिन सूर्य और शनि का षडाष्टक योग भी बन रहा है। सूर्य ग्रहण के वक्त शनि और सूर्य की एक दूसरे पर आठवीं दृष्टि होगी, जिसे ज्योतिषीय दृष्टि से अच्छा नहीं माना जा रहा है।

विज्ञापन

ज्योतिषियों के मुताबिक़, इन अशुभ योगों के निर्माण होने से पितृपक्ष समाप्त होते ही 3 राशियों के जातकों को कम-से-कम 30 दिन यानी एक महीने तक बेहद संभल कर रहना होगा। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन पर क्या-क्या नकारात्मक असर होने की आशंका है?

विज्ञापन

सूर्य ग्रहण का राशियों पर असर

मेष राशि

सूर्य ग्रहण और सूर्य-शनि के षडाष्टक योग के अशुभ असर से मेष राशि के जातक चिंतित और अधीर रह सकते हैं। गुस्सा और आवेश में आने की संभावना बढ़ सकती है। आय में कमी आने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में बाधाएं आ सकती हैं। कलीग के साथ मतभेद हो सकते हैं। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। कारोबारी यात्राएं असफल रह सकती हैं। उद्योग-धंधों में रुकावटें आने की आशंका है। स्टूडेंट जातकों को परीक्षाओं में असफलता मिल सकती है। परिवार में कलह हो सकती है। मैरिड लाइफ में तनाव बढ़ सकता है।

विज्ञापन

सिंह राशि

सूर्य ग्रहण और सूर्य-शनि के षडाष्टक योग के अशुभ असर से सिंह राशि के जातकों में चिंता और उदासी बढ़ सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। फिजूलखर्ची बढ़ने से धन संकट का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातक नौकरी में बाधाएं आने से तनाव में रहेंगे। व्यापार में प्रतिस्पर्धियों से मुकाबला करना मुश्किल हो सकता है। कर्ज बढ़ सकता है। लेनदेन में मुश्किलें आ सकती हैं। खुदरा व्यापार में नुकसान बढ़ने के योग बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। पाचन संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

मकर राशि

सूर्य-शनि के षडाष्टक योग से मकर राशि के जातक अकेलापन महसूस कर सकते हैं। आमदनी में गिरावट आने से चिंतित रह सकते हैं। बढ़ते धन संकट से जीवन के रहन-सहन के स्तर पर बुरा असर पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों का अधिकारियों से विवाद संभव है। आप नौकरी से निकाले जा सकते हैं। कारोबार में पार्टनरशिप में समस्याएं आ सकती हैं। उद्योग-धंधों में रुकावटें आ सकती हैं। खुदरा व्यापार में घाटा हो सकता है। परिवार में कलह हो सकती है। वैवाहिक जीवन में परेशानियां बढ़ेंगी। पारिवारिक जीवन में माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। जोड़ों में दर्द और कमर दर्द की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ