Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण से बढ़ेंगी इन 3 राशियों की मुश्किलें, इनकम और हेल्थ पर होंगे ये असर!

Surya Grahan 2024: साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण आज बुधवार 2 अक्टूबर को लग रहा है। इस ग्रहण के नकारात्मक असर से 3 राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं और उनके इनकम और हेल्थ पर खास असर हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

negative-impact-of-solar-eclipse

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहण लगना अच्छा नहीं माना गया है।

Surya Grahan 2024: वैदिक ज्योतिष में अनुसार, सूर्य ग्रहण तब लगता है, जब पापी ग्रह केतु ग्रह सूर्य भगवान को ग्रस लेता है। इस खगोलीय घटना को ज्योतिष शास्त्र में अच्छा नहीं माना गया है। इस शास्त्र में अनुसार, जीवन पर ग्रहण का असर 6 महीने के बाद भी हो सकता है। इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण आज बुधवार 2 अक्टूबर 2024 को लग रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस सूर्य ग्रहण का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के लिए यह बेहद नकारात्मक सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 अनलकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

सूर्य ग्रहण का राशियों पर नकारात्मक असर

मीन राशि

सूर्य ग्रहण के नकारात्मक असर से मीन राशि के जातकों की आय में भारी कमी आ सकती है। अचानक खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। नौकरी में तनाव और दबाव बढ़ सकता है।  कलीग के साथ मतभेद हो सकते हैं। व्यापार में रुकावटें आ सकती हैं। अभी कारोबार में नए निवेश से बचना चाहिए। आवश्यक काम की यात्राओं में देरी या रद्द होने की संभावना है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है, विशेष रूप से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। बड़े भाई या बहन के साथ पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन में लाइफ पार्टनर से मनमुटाव और गहरा हो सकता है।

विज्ञापन

सिंह राशि

सूर्य ग्रहण का नेगेटिव प्रभाव सिंह राशि पर पड़ सकता है। आय के स्रोत बंद हो सकते हैं। धन हानि होने की संभावना है। नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं, लेकिन अभी समय अनुकूल नहीं है। कारोबारी यात्राओं से लाभ कम होगा। उद्योग-धंधों में निवेश से बचना चाहिए। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल कलहपूर्ण हो सकता है। प्रेम संबंध में अविश्वास बढ़ सकता है। किसी करीबी दोस्त से धोखा मिल सकता है।  माता या पिता का स्वास्थ्य आपके खर्चे बढ़ा सकता है। आप मानसिक तनाव से जूझ सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद प्रतिकूल हो सकता है। आपकी आमदनी में अस्थिरता रहेगी। इससे आपके लाइफस्टाइल पर नेगेटिव असर हो सकता है। आप जहां काम करते हैं, वहां पर तनाव और दबाव बढ़ सकता है। व्यापार में नुकसान बढ़ने की आशंका है। उद्योग-धंधों में रुकावटें आ सकती हैं। बिक्री में गिरावट आने से लाभ का मार्जिन घट जाएगा। स्टूडेंट जातकी की शिक्षा में रुचि कम हो सकती है। किसी प्रकार की एलर्जी होने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। परिवार में तनाव और मतभेद हो सकते हैं। लव लाइफ में एक-दूसरे पर ट्रस्ट (विश्वास) घटेगा, इससे ब्रेकअप होने की आशंका है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ