---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

मकर राशि वालों को 20 फरवरी तक मिलेगी गुड न्यूज, जानें बुध के परिवर्तन का प्रभाव

Budh Rashi Parivartan Makar Rashi: मकर राशि के जातकों को अपने काम में सफलता मिल सकती है। उनका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

---विज्ञापन---

Budh Rashi Parivartan Makar Rashi: नया साल शुरू होते ही कई राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो गए हैं। बुध ने भी राशि परिवर्तन की है। ये राशि बदलकर मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। क्या ऐसे में मकर राशि वालों की किस्मत खुल सकती है या फिर इन्हें बुरे प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं। मकर राशि पर बुध का राशि परिवर्तन किस तरह होगा। क्या ये जातकों की मुश्किलें बढ़ाएगा या फिर सफलता दिलाएगा। आइए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं…

मकर राशि में 20 फरवरी तक रहेंगे बुध

पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, मकर राशि में बुध 20 फरवरी तक रहेंगे। 1 फरवरी 2024 को दिन में 2 बजकर 29 मिनट पर बुध मकर राशि में प्रवेश कर गए हैं। इस तरह ये पहला ही भाव होगा। ये पहले भाव में ही गोचर करेगा। पंडित पांडेय के अनुसार, पहले भाव का संबंध शरीर से है। इस तरह आपका झुकाव धर्म-कर्म की ओर बढ़ेगा और भाग्य भी भरपूर साथ देगा। इसके साथ ही आपकी सूझबूझ और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

---विज्ञापन---

वैवाहिक जीवन भी खुशहाल होगा

पंडित सुरेश पांडेय के मुताबिक, बुध की सप्तम भाव में दृष्टि होने की वजह से वैवाहिक जीवन भी खुशहाल होगा। इन राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति और अन्य स्रोतों से धनलाभ भी होगा। पंडित सुरेश पांडेय के मुताबिक, नौकरी पेशा अपने काम से अपनी पहचान बना पाएंगे। जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें कई अच्छे अवसर भी इस समय प्राप्त होंगे। वहीं कारोबारियों के लिए भी यह समय काफी अच्छा साबित होगा। उन्हें कारोबार में मुनाफा होगा और कोई अच्छी डील हाथ लग सकती है। मुश्किल डील में भी इस राशि के जातकों को सफलता प्राप्त होगी।

---विज्ञापन---

भाग्यशाली सिद्ध होगा बुध का गोचर 

पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, बुध का गोचर मकर राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली सिद्ध होगा। हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि आप हाथ पर हाथ रखकर बैठ जाएं। आपको कर्म करते रहना है। आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी, लेकिन अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। पंडित सुरेश पांडेय के मुताबिक, कभी-कभी लोग सफलता मिलने पर घमंड में चूर हो जाते हैं। इसलिए घमंड की दुर्गंध आने लगती है। इससे भगवान कभी खुश नहीं हो सकते। आपकी वाणी में सरलता और विनम्रता रहनी चाहिए।

गणेश भगवान की पूजा करनी चाहिए

पंडित सुरेश पांडेय कहते हैं, इस बात का ध्यान रखना है कि समय एक जैसा नहीं रहेगा। इसमें कोई दोराय नहीं है कि 20 फरवरी तक का समय आपके लिए बेहतरीन है, लेकिन इसके बाद यदि आप अहंकार में रहे, तो जहां थे, वहीं पहुंच जाएंगे। पंडित सुरेश पांडेय की सलाह के अनुसार, इस राशि के जातकों को गणेश भगवान की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही जातकों को अपने अंदर विनम्रता लानी होगी। अगर आपको गुस्सा भी आए तो उसे मन में रखकर ‘सीताराम’ कर लीजिए। ये एक ऐसी बूटी है कि चाहे जितना गुस्सा आए, यदि आप 5 बार मन के अंदर इसे कर लें तो गारंटी के साथ कहा जा सकता है कि आपका ये गुस्सा खत्म हो सकता है।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें। 

ये भी पढ़ें: Surya-Budh Yuti 2024 : 11 फरवरी से पहले बदलेगा 4 राशियों का भाग्य, धन-दौलत की होगी बारिश

---विज्ञापन---
First published on: Feb 06, 2024 12:03 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola