Surya Grahan 2024: 2 अक्टूबर की रात से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत! सूर्य ग्रहण रहेगा फलदायी

Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण का असर 12 राशियों पर अच्छा और बुरा दोनों पड़ रहा है, आइए वो तीन राशियां जानते हैं जिनकी किस्मत 2 अक्टूबर से बदल सकती है।

Surya Grahan 2024 Positive Effect

सूर्य ग्रहण 2024 सकारात्मक प्रभाव

विज्ञापन

Surya Grahan 2024 Positive Effect: इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को लग रहा है। रात को 9:13 मिनट पर सूर्य ग्रहण लगेगा जो अलगे दिन 3 अक्टूबर के सुबह 3:17 मिनट तक रहेगा। सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर होने वाला है। साल के अंतिम सूर्य ग्रहण का अच्छा और बुरा दोनों असर 12 राशियों पर पड़ रहा है।

सूर्य ग्रहण भारत में है या नहीं?

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में नहीं लगने वाला है। 2 अक्टूबर की रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होने वाला सूर्य ग्रहण भारतीयों के लिए नहीं रहेगा। रात में सूर्य ग्रहण लगने के वजह भारत में माना नहीं जाएगा, लेकिन 3 राशियों के लिए सूर्य ग्रहण किस्मत बदलने वाला रह सकता है। आइए जानते हैं 3 राशियों पर सूर्य ग्रहण का कैसा असर पड़ रहा है?

विज्ञापन

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के लोगों के लिए सूर्य ग्रहण लाभकारी रहेगा। आगामी दिनों में आपको कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता है। बच्चों से खुशखबरी मिल सकती है। करियर में आई रुकावटों से मुक्ति मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा। जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लिए 2 अक्टूबर को शुरू होने वाला सूर्य ग्रहण कई सकारात्मक प्रभावों के साथ रहेगा। कामकाज में सफलता मिलने का योग है। आर्थिक समस्या से आपको छुटकारा मिल सकेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में उन्नति होने का योग है।

विज्ञापन

मकर राशि (Capricorn)

सूर्य ग्रहण से मकर राशियों के लिए उत्तम साबित होगा। करियर में आपको उन्नति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। धन में बढ़ोतरी होने का योग बन रहा है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घर वालों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा। हर काम में सफलता हासिल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ