Surya Grahan 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक निश्चित समय पर चंद्र और सूर्य ग्रहण लगते रहते हैं। ग्रहण का प्रभाव पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों पर पड़ता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लग चुका है। अब साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। बता दें कि यह ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को लगने जा रहा है।
ज्योतिषियों का कहना है कि साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण नवरात्रि से पहले लग रहा है, ऐसा ग्रहण 54 साल पहले लगा था। लगेगा। सूर्य ग्रहण लगने के ठीक एक दिन बाद ही चैत्र नवरात्रि की शुरुआत भी हो रही है। ज्योतिष का मानना है कि नवरात्रि से पहले लगने वाला सूर्य ग्रहण कुछ राशियों के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। साथ ही उन राशियों की किस्मत भी बदल सकती है। तो आज इस खबर में जानेंगे की सूर्य ग्रहण का असर किन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा।
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण बहुत ही ज्यादा लाभकारी सिद्ध होगा। ग्रहण के दौरान आपकी सारी मनोकामना पूर्ण हो जाएगी। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। कार्य में अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। आपको किसी भी कार्य में घरवालों का साथ मिलेगा। साथ ही जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके स्थान परिर्वतन का योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर सूर्य ग्रहण बहुत ही लाभदायक रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण अनुकूल साबित होगा। जो लोग राजनीति में करियर बनाने का विचार बना रहे हैं उनके लिए यह ग्रहण बहुत ही लाभदायक रहेगा। 8 अप्रैल के बाद किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। जिससे आपको फायदा होगा।
तुला राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण तुला राशि वाले लोगों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। कारोबार करने वाले लोगों के लिए अनुकूल साबित होगा। कारोबार में डबल का मुनाफा हो सकता है। साथ ही कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा।
यह भी पढ़ें- कब है पापमोचनी एकादशी, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व
यह भी पढ़ें- नवरात्रि के कुछ घंटे पहले लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण
यह भी पढ़ें- कब से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्रि, जानें शुभ तिथि और घटस्थापना मुहूर्त
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
16 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines