---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Surya Grahan 2023: एक महीने में 2 ग्रहण, पहले सूर्य फिर चंद्र; जानें किसका लगेगा सूतक

Surya Grahan 2023: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, इस साल अक्टूबर में दो ग्रहण लगने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पहले पितृ पक्ष में 14 अक्टूबर को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। जबकि इसके 15 दिन बाद 29 अक्टूबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। इस तरह एक महीने में दो ग्रहण […]

---विज्ञापन---

Surya Grahan 2023: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, इस साल अक्टूबर में दो ग्रहण लगने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पहले पितृ पक्ष में 14 अक्टूबर को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। जबकि इसके 15 दिन बाद 29 अक्टूबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। इस तरह एक महीने में दो ग्रहण लगेगा। आइए जानते हैं कि क्या यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा? इसका सूतक काल क्या होगा? साथ ही यह ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा।

14 अक्टूबर को लगेगा सूर्य ग्रहण

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इससे पहले 2023 में जो 2 ग्रहण लगे, उनके सूतक काल मान्य नहीं थे। ऐसा इसलिए क्योंकि वे भारत में दिखाई नहीं दिए थे। वहीं 14 अक्टूबर 2023 को लगने वाला सूर्य ग्रहण रिंग ऑफ फायर कहा जा रहा है। दरअसल ग्रहण लगने पर सूर्य एक रिंग की तरह दिखाई देगा, क्योंकि इस दौरान सूर्य का 91 फीसदी हिस्सा चांद से ढक जाएगा। बता दें कि यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। जबकि इस सूर्य ग्रहण को अमेरिका के 8 राज्यों में देखा जा सकेगा। सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देने के कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। जानकारी रहे कि यह सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को रात 8 बजकर 34 मिनट से लेकर देर रात 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: शनि-बुध आएंगे आमने-सामने, मिलकर खोलेंगे इन 4 राशियों की किस्मत; होगी नोटों की बारिश!

कब लगेगा साल 2023 का दूसरा ग्रहण

साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, अर्जेंटीना, कोलंबिया, पेरू, क्यूबा, जमैका, हैती, ब्राजील, बारबाडोस, बहमासा, उरुग्वे इत्यादि स्थानों पर दिखाई देगा। जबकि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 29 अक्टूबर को 1 बजकर 06 मिनट से शुरू होगी और तड़के 2 बजकर 22 मिनट पर खत्म हो जाएगा। भारत में इस सूर्य ग्रहण की अवधि 1 घंटा 16 मिनट की होगी। इस सूर्य ग्रहण को भारत में देखा जा सकेगा। ऐसे में इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल भी मान्य होगा। जानकारी रहे कि सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 12, 2023 12:22 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola