हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Surya Gochar: 15 मार्च को टूटेगी सूर्य-शनि की युति, इन 3 राशियों का पलट जाएगा समय, होगी मौज

विज्ञापन

Surya Gochar: ग्रहों के गोचर के हिसाब से मार्च का माह बहुत खास बन रहा है। ग्रहों के राजा सूर्य 15 मार्च 2023, बुधवार को कुंभ राशि से बाहर निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस घटना को मीन संक्रांति कहा जाता है। इस गोचर के बाद अभी कुंभ राशि में बन रही सूर्य-शनि की युति खत्म होगी। जबकि सूर्य देव मीन राशि में गोचर करेंगे।

ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार सूर्य के इस गोचर से मीन राशि में सूर्य और गुरु की युति बनेगी। यह युति कई राशियों के लिए बहुत ज्यादा लाभदायक रहने वाली है। जानिए किनके लिए यह अच्छी रहेगी और उन्हें किस तरह लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ेंः आज ही करें दूर्वा के ये उपाय, भर जाएंगे घर के सब भंडार

सूर्य का गोचर इन राशियों के लिए रहेगा शुभ (Surya Gochar)

वृषभ राशि

मीन राशि में बनने वाली सूर्य और गुरु की यह युति वृषभ राशि के लिए शुभ फल लेकर आएगी। उनका कॅरियर एकदम से परवान चढ़ेगा और जॉब करने वालों की सैलेरी भी अचानक ही बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी। व्यापारियों को बाहर से कोई बड़ा कॉन्ट्रेक्ट मिल सकता है। आर्थिक स्थिति भी पहले से ज्यादा अच्छी होगी।

मिथुन राशि

इस राशि के लिए सूर्य का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध होगा। हर कार्य में उन्हें किस्मत साथ देगी। वे जहां भी हाथ रख देंगे, वहीं सोना निकलने लगेगा। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

यह भी पढ़ें: हर मर्ज का इलाज है हनुमानजी के ये उपाय, तुरंत दूर होंगी सब बाधाएं

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए सूर्य और गुरु की युति सौभाग्यशाली सिद्ध होगी। किसी पुराने इन्वेस्टमेंट के चलते उन्हें लाभ होगा। नए सौदे हाथ लग सकते हैं। कमाई में भी बढ़ोतरी होगी। कॅरियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें