Surya Gochar 2025: सिंह राशि के स्वामी सूर्य का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है। ये एक शुभ ग्रह है, जिसे आत्मा, मान-सम्मान, पिता, नेतृत्व क्षमता और उच्च पद का कारक माना जाता है। जिन लोगों के ऊपर सूर्य देव मेहरबान होते हैं, उनका समाज में नाम होता है। आर्थिक रूप से वो संतुष्ट रहते हैं। इसके अलावा पिता से संबंध मधुर होते हैं और घर-परिवार में प्यार का संतुलन बना रहता है। लेकिन जब-जब सूर्य ग्रह की जगह बदलती है, तब-तब लोगों के जीवन में बदलाव आता है।
द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 20 जुलाई 2025 को प्रात: काल 05 बजकर 30 मिनट पर सूर्य देव ने कर्क राशि में रहते हुए पुनर्वसु नक्षत्र से निकलकर पुष्य नक्षत्र में कदम रखा है। ज्योतिष शास्त्र में शनि को पुष्य नक्षत्र का स्वामी माना गया है, जो कर्म फल के दाता हैं। आइए जानते हैं सूर्य के इस गोचर से किन तीन राशियों की किस्मत का सितारा चमक सकता है।
मेष राशि
सूर्य देव की कृपा से मेष राशिवालों के भाग्य को बल मिलेगा। युवावर्ग कुछ नया काम करने का सोच रहे हैं तो उसमें घरवालों का सपोर्ट मिलेगा। कारोबारियों को बैंक बैलेंस बढ़ाने के सुनहरे मौके मिलेंगे। लव लाइफ भी आने वाले कुछ दिनों तक विवाहित जातकों की अच्छी रहेगी। जो लोग काफी समय से जॉब कर रहे हैं, उनका प्रमोशन हो सकता है। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ रिश्तों में सुधार होगा।
ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: 2025 में ये 3 राशियां बन सकती हैं अमीर! बाबा वेंगा ने की भविष्यवाणी
कर्क राशि
सूर्य देव ने आज कर्क राशि में रहते हुए नक्षत्र गोचर किया है, जो उनके लिए शुभ रहेगा। उम्रदराज जातक वाद-विवाद से दूर रहेंगे तो घर में खुशियां बरकरार रहेंगी। शिक्षा, हेल्थ और टेक्नोलॉजी से जुड़े क्षेत्रों में काम कर रहे जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अवसर मिलेंगे और जल्द वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर संतुष्ट होंगे। इसके अलावा सेहत भी अच्छी रहने वाली है।
धनु राशि
धनु राशिवालों के लिए सूर्य का ये गोचर बेहद ही लाभदायक रहने वाला है। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने से मानसिक शांति मिलेगी। घरवालों के साथ ट्रिप पर जाएंगे, जिससे परिवारवालों के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। छात्रवर्ग कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे और फोकस के साथ काम करेंगे। युवाओं के लिए तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। दुकानदार और कारोबारियों की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
ये भी पढ़ें- Kailash Mandir: आगरा के इस मंदिर में जुड़वा शिवलिंग की होती है पूजा, भगवान परशुराम से जुड़ी है मान्यता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
4 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
21 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
22 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines