Surya Gochar Rashifal: मंगल की राशि वृश्चिक में सूर्य गोचर से बदलेगा इन 5 राशियों का नसीब, अपार धन के साथ करियर-व्यवसाय में आएगी तेजी

Surya Gochar Rashifal: नवंबर 2025 में 16 तारीख को सूर्यदेव का वृश्चिक राशि में गोचर होने जा रहा है, जो कई राशियों की किस्मत बदल सकता है. ज्योतिष के अनुसार यह परिवर्तन बेहद शक्तिशाली माना जा रहा है. आइए जानते हैं, किन 5 राशियों के लिए यह सूर्य गोचर बनेगा भाग्य उदय का संकेत?

surya-vrishchik-gochar
विज्ञापन

Surya Gochar Rashifal: वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, नवंबर 2025 में ग्रहों के राजा सूर्यदेव 3 बार अपनी चाल में बदलाव कर रहे हैं. 6 नवंबर को सूर्य स्वाति से निकलकर विशाखा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं. अब उनका अगला गोचर वृश्चिक राशि में 16 नवंबर को होगा, जिसके स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल हैं. इसके बाद सूर्य 19 नवंबर को एक बार फिर अपनी चाल बदलेंगे और अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.

यहां बात सूर्य के तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर की हो रही है, जिसे ‘वृश्चिक संक्रांति’ कहते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 16 नवंबर, 2025 को दिन में 01:44 PM बजे मंगल की इस राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, वृश्चिक राशि में सूर्य गोचर का विशेष ज्योतिषीय महत्व है. सेनापति के घर में राजा का विराजमान होने राजा सुरक्षित और मुदित होते हैं. इस सूर्य गोचर का सभी राशियों पर असर होगा, लेकिन 5 राशियों के लिए यह समय उनका नसीब बदलने वाला सिद्ध हो सकता है. आइए जानते हैं, ये रशियां कौन-सी हैं?

Advertisment

मेष राशि

सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश मेष जातकों के लिए उन्नति और आत्मविश्वास लेकर आएगा. करियर में नई संभावनाएँ खुलेंगी और अधूरे कार्य पूरे होंगे. कार्यस्थल पर आपकी क्षमता की सराहना होगी. धन लाभ के योग बन रहे हैं. जो लोग कारोबार से जुड़े हैं, उन्हें नए कॉन्ट्रैक्ट या पार्टनरशिप के मौके मिल सकते हैं. पारिवारिक माहौल भी सुखद रहेगा और सेहत में सुधार होगा.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए वृश्चिक राशि में सूर्य गोचर सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएगा. लंबे समय से अटके हुए कार्य अब गति पकड़ेंगे. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई ज़िम्मेदारी मिलने की संभावना है. कारोबार में नए निवेश से लाभ होगा. परिवार और प्रेम जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा. यात्रा या ट्रांसफर के योग बन सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह सूर्य गोचर मानसिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से शुभ रहेगा. जो लोग क्रिएटिव फील्ड में हैं, उनके लिए यह समय नई ऊँचाइयाँ लाएगा. धन आगमन के नए स्रोत बनेंगे. आपकी वाणी और निर्णय शक्ति से लोग प्रभावित होंगे. सामाजिक दायरे में सम्मान बढ़ेगा. पुरानी परेशानियों का समाधान होगा और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए वृश्चिक राशि में यह सूर्य गोचर सौभाग्यवृद्धि का संकेत दे रहा है. भाग्य का सितारा चमकेगा और कठिन परिश्रम का फल मिलेगा. करियर में तरक्की होगी, विशेषकर सरकारी या प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा होगा. व्यापार में वृद्धि होगी और धन संचय बढ़ेगा. विदेश से जुड़े कार्य या संपर्क भी लाभ दिला सकते हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा और मानसिक शांति मिलेगी.

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह सूर्य गोचर आर्थिक स्थिरता और सफलता लेकर आएगा. करियर के क्षेत्र में नई दिशा मिलेगी. जो लोग लंबे समय से नौकरी बदलने का सोच रहे थे, उन्हें बेहतर अवसर मिल सकता है. धन लाभ के साथ-साथ मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी. किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी और रिश्तों में मधुरता आएगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan Kumar

Shyamnandan Kumar

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ