Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य ग्रह ने राशि परिवर्तन कर लिया है जिसका अच्छा और बुरा असर 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से पड़ रहा है। 16 सितंबर को 07 बजकर 52 मिनट पर सूर्य ग्रह ने कन्या राशि में प्रवेश किया था, जिस राशि में पहले से केतु विराजमान थे। ऐसे में सूर्य और केतु की युति बनी हुई है जो कि 17 अक्टूबर 2024 तक बनी रहेगी। 17 अक्टूबर को सुबह 07 बजकर 52 मिनट तक सूर्य और केतु एक साथ कन्या राशि में रहेंगे, जिस वजह से 12 राशियों में 7 राशियों की मौज रहने वाली है। आइए जानते हैं कि सूर्य-केतु की युति से किन-किन 7 राशियों को लाभ होने वाला है।
1. मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए आने वाले कुछ दिन कमाल के रहने वाले हैं। 17 अक्टूबर तक आपको कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता हा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कामकाज में बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
2. मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए सूर्य और केतु की युति धन में वृद्धि का कारक बन सकता है। कामकाज में तरक्की के साथ आय में वृद्धि हो सकती है। रुके कामकाज में सफलता भी हासिल हो सकती है। परिवार के साथ प्यार बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें- Grah Gochar: 15 दिन में 3 राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस!
3. कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लंबे समय से रुका कार्य पूरा होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए ये समय बहुत फायदेमंद रहेगा। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलने का योग है। रिश्ते से मनमुटाव दूर होंगे और आपसी प्यार बढ़ेगा।
4. सिंह राशि
सूर्य गोचर, सिंह राशि के लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी। जिस काम को करने का सोच लेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिल सकेगी। व्यापार में लाभ हो सकता है।
5. कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के सूर्य ग्रह लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा और व्यापारियों को काम में तरक्की मिलेगी। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतान से कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता है। प्रमोशन के योग भी हैं, बस मेहनत थोड़ी अधिक हो जाएगी।
6. तुला राशि
तुला राशि के जातकों के आने वाला समय लाभकारी रहेगा। 17 अक्टूबर तक आपकी मौज हो सकती है। ऑफिस के सहयोगियों का साथ मिलेगा। हर काम में कामयाबी मिलेगी और लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें- Guru Chandra Yuti: 6 दिन में 3 राशियां होंगी मालामाल!
7. कुंभ राशि
आपको नौकरी के क्षेत्र में एक अलग ही पहचान मिलने वाली है। समाज में एक अलग नाम बनेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पैसों की तंगी दूर होगी। व्यापारियों को बहुत ज्यादा लाभ हो सकता है। बस आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
1 hr agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines