Surya Gochar: पंचांग की गणना के अनुसार सूर्य देव बहुत जल्द कर्क राशि में गोचर करेंगे। उनका यह गोचर सभी राशियों पर समान रूप से प्रभाव डालेगा और अलग-अलग राशियों पर इसका अलग-अलग असर देखने को मिलेगा। आइए ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास से इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
कब होगा सूर्य का गोचर (Surya Gochar)
सूर्य प्रत्येक 30 दिन के अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में विचरण करता है। इसे सूर्य संक्रान्ति भी कहा जाता है। सूर्य जिस भी राशि में प्रवेश करता है, उसी के नाम पर संक्रान्ति का नाम दिया जाता है। इस माह सूर्य का गोचर 17 जुलाई, 2023 (सोमवार) को सुबह 4.59 बजे मिथुन राशि से कर्क में होगा। जानिए किन राशियों के लिए यह राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: Surya ke Upay: सूर्य को जल चढ़ाते समय भूल कर भी न करें ये गलतियां, कंगाल हो जाएंगे
मेष राशि
सूर्य का कर्क राशि में गोचर मेष राशि के जातकों के लिए अनुकूल और शुभफलदायक सिद्ध होगा। यदि जॉब करते हैं तो प्रमोशन होगा, सैलेरी भी बढ़ेगी। अत्यधिक आत्मविश्वास के चलते आप कठिन से कठिन कार्य को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। विलासितापूर्ण वस्तुएं भी खरीदने का योग बन रहा है।
वृषभ राशि
जिन लोगों की राशि वृषभ है, उनके लिए सूर्य का गोचर निजी जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएगा। यदि आप नया बिजनेस स्टार्ट करने की सोच रहे हैं तो अभी उसके लिए अनुकूल समय है। कोई नई डील भी कर सकते हैं जो भविष्य में आपको बड़ा धनलाभ कराएगी। नौकरी करने वाले लोगों को मनपसंद स्थान पर ट्रांसफर मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: यकीन मानना सही विधि से पढ़ी गई हनुमान चालीसा आप को सिद्ध कर देगी
तुला राशि
यदि तुला राशि के जातकों की बात की जाए तो सूर्य का कर्क में गोचर (Surya Gochar) शानदार भविष्य लेकर आ रहा है। खास तौर पर रेस्तरां व्यवसाय से जुड़े लोगों को कमाई के अच्छे अवसर मिलेंगे। प्राइवेट सेक्टर में जॉब करने वालों के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। शेयर मार्केट से भी लाभ हो सकता है।
वृश्चिक राशि
सूर्य का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मान-सम्मान लेकर आ रहा है। धर्म और आध्यात्म में भी आपका रूझान बढ़ेगा, घर में कोई धार्मिक आयोजन करवा सकते हैं। नौकरी बदलना चाहते हैं तो अभी उसके लिए बिल्कुल उपयुक्त समय है। रियल एस्टेट और ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को आने वाले समय में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिलेगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
दशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
3 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
7 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
7 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines