हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गुरुवार को होगा सूर्य का गोचर, इन 4 राशि वालों के आएंगे बुरे दिन

विज्ञापन

Surya Gochar: ज्योतिष में सूर्य को समस्त ग्रहों का अधिपति माना गया है। यही कारण है कि सूर्य के गोचर को शास्त्रों में विशेष महत्व देते हुए इस घटना को संक्रान्ति कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार 17 अगस्त 2023, गुरुवार को सूर्य गोचर कर स्वराशि सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस खगोलीय घटना के कारण सभी राशियां प्रभावित होंगी। जानिए यह गोचर किन राशियों के लिए नुकसानदायक रहेगा।

यह भी पढ़ें: करें भगवान विष्णु के इस मंत्र का जप, पूरी होगी हर मनोकामना

सूर्य का राशि परिवर्तन इन राशियों के लिए रहेगा अशुभ (Surya Gochar)

वृषभ राशि

सूर्य का गोचर वृषभ राशि के लिए विशेष नुकसानदेह रह सकता है। परिवार और व्यापार में गतिरोध बढ़ेगा। बेवजह वाद-विवाद हो सकते हैं। मंथली खर्चों के लिए बजट बनाकर चलें, अन्यथा धन हानि संभव है। दाम्पत्य जीवन गड़बड़ रहेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

जिन जातकों की राशि कन्या है, उनके लिए सूर्य का राशि परिवर्तन अशुभकारक रहेगा। घर में किसी की खराब सेहत के चलते अनावश्यक खर्चें होंगे। भविष्य के लिए अभी से योजना बना लें, अन्यथा आने वाले समय में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: महंगे नीलम, मूंगा, मोती या दूसरे रत्न खरीदने के बजाय करें ये उपाय, फटाफट और सस्ते में होगा काम

विज्ञापन

कुंभ राशि

पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो सतर्क हो जाएं। साझेदार पर आंख बंद करके विश्वास न करें, नुकसान उठाना पड़ सकता है। रिलेशनशिप में मतभेद हो सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ बात करते समय क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें।

मीन राशि

सूर्य का गोचर मीन राशि के लिए कष्टदायक रहेगा। मतिभ्रम के चलते गलत निर्णय ले सकते हैं, अतः कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले घर के बड़े-बुजुर्गों से बात सलाह जरूर लें। युवा वर्ग को कड़ी मेहनत पर भी अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। धैर्यपूर्वक खुद पर विश्वास रखते हुए अपना काम करते रहें।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: झाड़ू के इन उपायों को करते ही घर में होने लगती है धनवर्षा, लेकिन ध्यान रखें ये सावधानियां

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola