Surya Gochar: 15 मई को सूर्य करेगा वृषभ राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों को मिलेगी धन, दौलत और समृद्धि

Surya Gochar, Surya ke Upay, jyotish tips, surya grahan
विज्ञापन

Surya Gochar: समस्त ग्रहों के अधिपति सूर्य का इस माह वृषभ राशि में गोचर हो रहा है। पंचांग के अनुसार सूर्य 15 मई 2023 को सुबह 11.32 बजे मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार यह राशि परिवर्तन सभी राशियों पर समान रूप से प्रभाव डालेगा। कुछ राशियों के लिए यह अनुकूल रहेगा और कुछ के लिए प्रतिकूल। जानिए किन राशियों के लिए सूर्य का गोचर शुभ रहेगा।

यह भी पढ़ें: Rahu Gochar: राहु का राशि परिवर्तन इन 3 राशियों को कर देगा मालामाल

Advertisment

सूर्य के राशि परिवर्तन से इन राशियों को होगा लाभ (Surya Gochar)

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन ग्यारहवें घर में होगा। इस वजह से उन्हें कॅरियर में लगातार आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। यदि सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो निश्चित रूप से लाभ होगा। ऑफिस में भी आपको सम्मान प्राप्त होगा। कलीग्स और अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे।

सिंह राशि

जिन लोगों की राशि सिंह है, उनके लिए सूर्य का गोचर दसवें भाव में होगा। ऐसा होने पर आर्थिक स्थित सुदृढ़ होगी। जीवन में नए अवसर प्राप्त होंगे। यदि जन्मकुंडली में भी सूर्य अनुकूल स्थिति में है तो ऐसे लोगों को दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की मिलेगी।

विज्ञापन

कन्या राशि

इस राशि के लिए सूर्य का गोचर नवें भाव में होगा जो धर्म का भाव है। अतः कन्या राशि वाले जातकों का मन आध्यात्म और धर्म-कर्म में लगेगा। आध्यात्मिक मार्गदर्शक से भी परिचय होने के योग बन रहे हैं। यदि प्राइवेट जॉब करते हैं तो काम के सिलसिले में विदेश घूमने के लिए भी जा सकते हैं।

धनु राशि

सूर्य का वृषभ राशि में होने वाला गोचर छठे भाव में होगा। ऐसे में बड़े से बड़ा शत्रु भी आसानी से परास्त हो जाएगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी और मनोनुकूल निर्णय होगा। लंबे समय से चले आ रहे वाद-विवाद भी सुलझने लगेंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ