Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को विशेष स्थान प्राप्त है। इसी वजह से उन्हें ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह भी माना गया है, जो मानसिकता, मान-सम्मान, व्यक्तित्व, ऊर्जा और आत्म-विश्वास के दाता हैं। सूर्य एक नक्षत्र में करीब 14 दिनों तक विराजमान रहते हैं, जिसके बाद वो गोचर करते हैं।
वैदिक पंचांग के मुताबिक, 2 दिसंबर 2024 को सूर्य देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। सोमवार को प्रात: काल 7 बजकर 18 मिनट पर सूर्य ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसके स्वामी शनि देव हैं। शनि देव को कर्मफल का दाता माना जाता है, जो साधक को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। आज हम आपको पंचांग की मदद से उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों के ऊपर सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन का अशुभ प्रभाव पड़ेगा।
इन 3 राशियों के लिए अशुभ रहेगा सूर्य गोचर
वृषभ राशि
2 दिसंबर को सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन करना वृषभ राशि के जातकों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। जो लोग जॉब कर रहे है, उनके आत्मविश्वास में कमी आएगी। ऐसे में वो अपने विचार प्रभावी ढंग से बॉस के सामने व्यक्त नहीं कर पाएंगे, जिसकी वजह से उनकी नाराजगी का सामना भी करना पड़ सकता है। कस्टमर डीलिंग और सेल्स का काम कर रहे जातकों को पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा। 30 से अधिक उम्र के जातकों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। नहीं तो सेहत में गिरावट आने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2024: 12 दिन तक इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्य, हर काम में मिलेगी सफलता!
सिंह राशि
आने वाले कुछ दिन सिंह राशि के जातक मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। नौकरीपेशा जातक यदि खुद का वाहन चलाकर ऑफिस जाते हैं, तो एक्सीडेंट होने की संभावना है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा मामला यदि कोर्ट में चल रहा है, तो उसके चक्कर में अच्छा-खासा खर्चा हो सकता है। घरवालों के बीच पुरानी बातों को लेकर लड़ाई हो सकती है। जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनका साथी से झगड़ा होने की संभावना है। उम्रदराज जातक मौसमी बीमारियों के कारण परेशान रहेंगे।
धनु राशि
सूर्य का गोचर करना धनु राशि के जातकों के लिए लाभदायक नहीं रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर घरवालों के बीच लड़ाई होने की संभावना है। छात्रों की पिता जी से अनबन हो सकती है, जिसके कारण कुछ दिनों तक मूड खराब रहेगा। 30 से ज्यादा उम्र वाले जातकों की सेहत में गिरावट आने की संभावना है। कस्टमर डीलिंग, हेल्थ और मीडिया से जुड़े क्षेत्रों में काम रह रहे लोगों को धन हानि हो सकती है। शादीशुदा जातकों का साथी संग झगड़ा हो सकता है। दुकानदार इस समय किसी को पैसे उधार न दें। नहीं तो धन अटक सकता है।
ये भी पढ़ें- Video: शुक्र-चंद्र की कृपा से 3 राशियों की सेहत में होगा सुधार, उधार दिया पैसा भी मिलेगा वापस!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
6 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
13 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines