Surya Gochar: इस वर्ष में मार्च का महीना ग्रहों की उथल-पुथल के हिसाब से बहुत ज्यादा एक्टिव रहने वाला है। इस माह में चार बड़े ग्रहों का गोचर हो रहा है। आचार्य अनुपम जौली के अनुसार शुक्र मेष राशि में, मंगल मिथुन राशि में, सूर्य तथा बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
ज्योतिषियों के अनुसार इस महीने में बुध दो बार गोचर करेगा। पहले 16 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेगा, इसके बाद 31 मार्च को मेष राशि में जाएगा। इस तरह इन चारों ग्रहों का गोचर सभी राशियों पर असर डालेगा। हालांकि कुछ राशियों के लिए यह बहुत शुभ रहने वाला है। जानिए इन राशियों के बारे में
यह भी पढ़ें: होली के दिन करें ये उपाय, दूर होगी बड़ी से बड़ी बीमारी!
शुक्र, मंगल, सूर्य और बुध का गोचर इन्हें पहुंचाएगा लाभ (Surya Gochar)
मिथुन राशि
अगले महीने में मंगल मिथुन राशि में ही प्रवेश करेगा। इससे आपके अनिर्णय की स्थिति दूर होगी। साथ ही कॅरियर के संबंध में लिए गए फैसले भी फायदा पहुंचाएंगे। मित्रों की सहायता से कोई बड़ा कार्य कर पाने में सफलता मिलेगी। दूसरों से अलग आप खतरा लेकर आगे बढ़ेंगे और कामयाब भी होंगे। मार्च माह आपके लिए कई खुशखबरियां लेकर आ रहा है।
कर्क राशि
कर्क राशि के वे जातक जो नौकरी करते हैं, उनके लिए यह महीना बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। उन्हें अचानक ही नए अवसर मिलेंगे, यदि आप इन्हें लपक पाएं तो काफी तरक्की करेंगे। व्यापार में भी मुनाफा होगा। महिलाओं के लिए समय खास शुभ बना हुआ है। विदेश में संपर्क सूत्र बनेंगे जो आपको जीवन में आगे बढ़ने में मदद करेंगे।
यह भी पढ़ें: Gangaur 2023: इस व्रत को करने से मिलेगा अच्छा जीवनसाथी, लड़कियों के साथ लड़के भी करते हैं
तुला राशि
ग्रहों के गोचर के चलते मां लक्ष्मी की कृपा तुला राशि के जातकों पर विशेष रूप से रहेगी। आपको अपने अच्छे काम के चलते प्रमोशन भी मिल सकता है। बिना सोचे-समझे किसी भी एग्रीमेंट या कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। स्टूडेंट्स के लिए भी समय अनुकूल बन रहा है। किसी नए प्रोजेक्ट के साथ जुड़े सकते हैं, जिससे धनलाभ होगा।
मीन राशि
मार्च माह में 4 ग्रहों का गोचर वृषभ राशि को आर्थिक लाभ मिलने के योग बना रहा है। इन्हें अपने कॅरियर में जबरदस्त ग्रोथ मिल सकती है। ऑफिस में भी माहौल पूरी तरह से अनुकूल रहेगा, अधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। सैलेरी इंक्रीमेंट भी हो सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से किसी बड़े संकट से मुक्ति मिलेगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
2 hrs agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines