Surya Gochar: हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह सूर्य गोचर करता हुआ 12 महीनों में सभी 12 राशियों की परिक्रमा पूर्ण कर लेता है। सूर्य के राशि परिवर्तन या गोचर को संक्रान्ति के नाम से भी जाना जाता है। इस माह 16 जुलाई 2023 को सुबह 4.59 बजे सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेगा, अतः इसे कर्क संक्रान्ति भी कहा जाएगा। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास से जानिए कि इस महत्वपूर्ण खगोलीय घटना का सभी लोगों पर कैसा प्रभाव होगा।

इन लोगों के लिए शुभ रहेगा सूर्य का राशि परिवर्तन (Surya Gochar)

ज्योतिष शास्त्रों में कहा गया है कि कर्क राशि में सूर्य अत्यन्त सौम्य हो जाते हैं। ऐसे में सूर्य का यहां आना सभी के लिए शुभ रहेगा परनु कुछ मामलों में थोड़ा परिवर्तन हो सकता है।

  • सूर्य के कर्क राशि में आने से देश और दुनिया के सभी हिस्सों पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। खासतौर पर व्यापार और अर्थव्यवस्था के लिए यह बहुत ही शुभ रहने वाला है।
  • लेखकों, कंटेंट क्रिएटर्स और रचनाकारों के लिए यह बहुत ही शुभ रहने वाला है। आने वाले समय में उनकी तरक्की होगी। मीडिया और पत्रकारिता से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।
  • देश और दुनिया के कुछ हिस्सों में अतिवृष्टि और बाढ़ के हालात बनेंगे जबकि कुछ हिस्सों में सूखा और अकाल पड़ सकता है। ऐसे हालातों के चलते महंगाई बढ़ेगी।
  • मेडिकल और फॉर्मेसी से जुड़े फील्ड्स में ग्रोथ होगी। कोई नया इन्वेंशन भी हो सकता है जो आने वाले समय में पूरे मेडिकल सेक्टर की दशा और दिशा बदल देगा।
  • सूर्य गोचर के चलते राजनीति के लिए समय उठापटक वाला रहेगा। दिग्गज नेताओं की आलोचना होगी, नेताओं में आपसी खींचातानी के चलते देश के हालात भी बिगड़ते नजर आएंगे।
  • पूरे विश्व में टूरिज्म सेक्टर में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिलेगी। हवाई यात्रा, होटल्स और इनसे जुड़े अन्य सेक्टर्स में काम कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। सैलेरी में बढ़ोतरी होगी, वर्क कंडीशन्स भी सुधरेंगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ